फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   चंद घंटों में बरामद किया चोरी का ट्रक

चंद घंटों में बरामद किया चोरी का ट्रक

Fri, 22 Mar 2019 10:28 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2019 10:28 PM IST
विज्ञापन
चंद घंटों में बरामद किया चोरी का ट्रक
चोरी का ट्रक बरामद, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

कालाअंब (सिरमौर)। कालाअंब में चोरी हुआ ट्रक कालाअंब पुलिस की टीम ने चंद घंटों में ही बरामद कर लिया है। दरअसल, कालाअंब में पार्क किया गया एक ट्रक चोरी हो गया था। घंटों तक जगह-जगह तलाश करने के बावजूद जब इसका सुराग नहीं लगा तो ट्रक मालिक ने पुलिस में इसकी शिकायत कर दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शाम तक न केवल ट्रक बरामद किया, बल्कि ट्रक लेकर भागने वाले शख्स को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

जानकारी के मुताबिक 19 मार्च को कालाअंब में पार्क किया गया ट्रक 20 मार्च को गायब पाया गया। ट्रक मालिक सतपाल सुबह जब ट्रक लेने पहुंचा तो वह वहां नहीं था। इससे उसके होश फाख्ता हो गए। वह घंटों तक ट्रक को तलाशता रहा, लेकिन उसका पता नहीं चला। इसके बाद उसने पुलिस थाना कालाअंब में इसकी शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस तुरंत हरकत में आई और सीसीटीवी की फुटेज खंगालने शुरू किए लेकिन, इसमें भी कोई सुराग नहीं मिला। जैसे-तैसे पुलिस को सुराग मिला कि ट्रक मोगीनंद के समीप पार्क कर रखा है। मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मोगीनंद से ट्रक बरामद कर लिया। इस मामले में पुलिस ने मोगीनंद के ही सुलेमान नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उस पर चोरी के आरोप लगे हैं। एएसपी वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आगामी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed