फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   कालाअंब में 450 पेटी में रखी शराब की नष्ट

कालाअंब में 450 पेटी में रखी शराब की नष्ट

Mon, 10 Dec 2018 10:35 PM IST
Updated Mon, 10 Dec 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
कालाअंब में 450 पेटी में रखी शराब की नष्ट
कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में पुलिस और आबकारी एवं कराधान विभाग ने हरियाणा ब्रांड की 450 पेटियों में रखी शराब सोमवार को नष्ट कर दी। जानकारी के अनुसार हरियाणा ब्रांड की अवैध शराब के पकड़े जाने के 13 विभिन्न मामले पिछले पांच साल में कालाअंब थाने में दर्ज किए गए थे। पुलिस विभाग ने न्यायालय से अनुमति लेने के बाद एक कमेटी गठित की। इसमें आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारी भी शामिल किए गए। लिहाजा, कालाअंब थाना प्रभारी संजय कुमार, एचसी मामराज, ईटीओ अश्विनी शर्मा, इंस्पेक्टर संजय शर्मा सहित अन्य सदस्यों की टीम ने देर शाम अवैध शराब के जखीरे को नष्ट किया। पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी के मार्गदर्शन में सिरमौर पुलिस ने नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ मुहिम छेड़ी है। इसी मुहिम के तहत यह अवैध शराब अलग-अलग मामलों में पकड़ी गई थी। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि 450 पेटी शराब को आबकारी विभाग के अधिकारियों के सहयोग से नष्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed