{"_id":"5b19426e4f1c1bb26e8b6c2e","slug":"101528382062-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति पर गर्लफ्रैंड के साथ हमला करने का आरोप, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति पर गर्लफ्रैंड के साथ हमला करने का आरोप, केस दर्ज
Updated Thu, 07 Jun 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। पुलिस चौकी कच्चा टैंक के तहत पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर पति और उसकी गर्लफ्रेंड पर गला घोंटने और बाजू पर चाकू से हमला करने की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार महिला ने शिकायत में बताया कि वह जांबिया गली नाहन में मकान के ग्राउंड फ्लोर में रहती है। बीते दिन शाम को साढ़े आठ बजे यह कूड़ा फेंकने के लिए गली में गई, वहां पर काफी अंधेरा था। जब इसने वहां कूड़ा फेंका तो किसी व्यक्ति ने पीछे से इसके गले में रस्सी डाल पकड़ा। जब उसने अपने आपको बचाने की कोशिश की तो एक अन्य महिला ने उसकी बाई बाजू पर चाकू से वार कर दिया। इसी दौरान उसकी माता भी मौके पर पहुंच गई। हमले के बाद दोनों मौके से भागने लगे तो आगे लाइट पड़ने पर देखा कि यह उसका पति और उसकी गर्लफेंड थी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। एसपी रोहित मालपानी ने मामले पुष्टि की है।
-----------