फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   सड़क हादसे में इकलौते बेटे की दर्दनाक मौत

सड़क हादसे में इकलौते बेटे की दर्दनाक मौत

Tue, 09 Jan 2018 10:46 PM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में इकलौते बेटे की दर्दनाक मौत
police - फोटो : demo
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
पांवटा थाना के अंतर्गत हिमाचल-उत्तराखंड की सीमा पर स्थित बहराल में सोमवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। मृतक युवक परिजनों का इकलौता बेटा था। एक तेज रफ्तार कार सड़क के किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई जिससे कार चला रहे 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवक का शव बाहर निकाला। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात को बातामंडी निवासी युवक शिवम शर्मा (24) पुत्र डॉ. महिमानंद शर्मा अपनी सफेद रंग की स्विफ्ट कार (एचपी71 -1103) में अपने घर की तरफ लौट रहा था। घर से मात्र 300 मीटर पहले ही एनएच पर उसकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त होकर टेढ़ा हो गया और शॉट सर्किट से इलाके में बत्ती गुल हो गई। टक्कर की आवाज सुनकर ग्रामीण घरों से बाहर निकले और घटना स्थल पर पहुंच गए। लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन



पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है। देर रात को ही मृतक युवक के शव को 108 एंबुलेंस से पांवटा अस्पताल लाया गया जहां पर पोस्टमार्टम करवाने के बाद मंगलवार को शव परिजनों को सौंपा गया। इस दर्दनाक हादसे में दूसरों का जीवन बचाने वाले गांव के एक डॉक्टर के घर का इकलौता चिराग हमेशा के लिए बुझ गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। युवक के गांव में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि हादसे में युवक की मौत हो गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed