फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   पांवटा में दो लाख रुपये की नकदी बरामद

पांवटा में दो लाख रुपये की नकदी बरामद

Sun, 29 Oct 2017 10:35 PM IST
Updated Sun, 29 Oct 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
पांवटा में दो लाख रुपये की नकदी बरामद
2000 rupees
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
रविवार को हरियाणा सीमा पर स्थित बहराल बैरियर पर वाहनों की तलाशी के दौरान 2 लाख रुपये की नकदी बरामद की गई है। चुनाव आयोग की फ्लाइंग स्क्वायड व पुलिस की संयुक्त टीम ने नकदी पकड़ी है।


वाहन चालक हरियाणा से पांवटा की तरफ आ रहा था। नकदी डेश बोर्ड पर लिफाफे में रखी गई थी। कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाने पर नकदी कब्जे में ले ली गई है।
चुनाव आयोग द्वारा गठित फ्लाइंग स्क्वायड टीम नायब तहसीलदार निहाल सिंह, आरक्षी प्रीतम व संजय कुमार ने रविवार को नाका लगाया था। इस दौरान दिल्ली की एक गाड़ी (डीएल 3सी बीबी 9942) पांवटा की तरफ आ रही थी।
विज्ञापन



वाहन को टीम ने तलाशी के लिए रुकवाया। वाहन चला रहे राजेश शर्मा ने कहा कि वह उद्यमी है लेकिन वाहन के डेश बोर्ड पर रखी 2 लाख नकदी की कोई डिटेल व दस्तावेज नहीं दिखा सके। इसके बाद 2 लाख की राशि टीम ने अपने कब्जे में ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन



बता दें कि चुनाव आचार संहिता लगने के बाद से राज्य सीमा पर वाहनों की जांच की जा रही है। चुनाव आयोग की गठित टीम व पुलिस टीम ने 26 अक्तूबर को बहराल में ही 3 लाख नकदी पकड़ी। 27 अक्तूबर को पुलिस टीम ने करीब 90 लाख कीमत का 2.80 किग्रा सोना तथा 6.49 लाख नकदी पकड़ने में सफलता प्राप्त की थी।
उधर, एसडीएम पांवटा एचएस राणा ने कहा कि नकदी कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed