{"_id":"601ff0ba8ebc3e4c6a4113da","slug":"crime-nahan-news-sml360121795","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में गिरकर 60 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाई में गिरकर 60 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ददाहू (सिरमौर)। गिरिपार क्षेत्र की जरग पंचायत के एक व्यक्ति की गहरी खाई में गिरकर मौत हो गई। शनिवार दोपहर को वह घास लेने घर से जंगल की ओर निकला था लेकिन देर शाम तक वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने रविवार सुबह उसकी तलाश की तो उसका शव करीब 100 मीटर गहरी खाई में मिला।
सूचना मिलते ही रेणुका पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेने के उपरांत उसका पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार साटन ग्रामवासी 60 वर्षीय रणसिंह शनिवार दोपहर बाद घर से घास लेने जंगल की ओर निकला था। खड़ी पहाड़ी से घास काटते समय वह नीचे गहरी खाई में गिर गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। शनिवार देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो उसका शव साटन खड्ड में करीब 100 मीटर गहरी खाई में पाया गया।
उधर, रेणुका थाने के एसएचओ देवी सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
................