फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Journalist Yogendra Kapila bereaved by father's death, a week after his mother's passing.

Sirmour News: पत्रकार योगेंद्र कपिला को माता के निधन के एक सप्ताह बाद पितृ शोक

Sat, 05 Sep 2026 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Journalist Yogendra Kapila bereaved by father's death, a week after his mother's passing.
संगड़ाह (सिरमौर)। पत्रकार योगेंद्र कपिला को माता के निधन के महज आठ दिन बाद पितृ शोक भी हो गया। संगड़ाह उपमंडल के डाहर गांव निवासी उनके पिता रामस्वरूप कपिला का शुक्रवार को 99 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह करीब दो सप्ताह से अस्वस्थ थे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है।
विज्ञापन

परिवार के लिए यह संयोग भावुक कर देने वाला रहा कि रामस्वरूप कपिला की पत्नी श्यामा कपिला ने ठीक आठ दिन पहले रक्षाबंधन के दिन 89 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली थी। दंपति ने 76 वर्ष के वैवाहिक जीवन में सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ निभाया। रामस्वरूप कपिला ने स्वास्थ्य विभाग में करीब 40 वर्ष सेवाएं दीं और चीफ फार्मासिस्ट के पद से सेवानिवृत्त हुए। रामस्वरूप कपिला के निधन पर व्यापार मंडल संगड़ाह ने शोक स्वरूप सुबह 9:30 बजे तक बाजार बंद रखा। प्रेस क्लब संगड़ाह, सामाजिक संगठनों, क्षेत्रवासियों और सिरमौर प्रेस क्लब ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed