{"_id":"5f0df1fe8ebc3e63d1288ed7","slug":"crime-nahan-news-sml3383913120","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की जहर खाने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की जहर खाने से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौहराधार (सिरमौर)। नौहराधार तहसील के एक युवक ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार नौहराधार तहसील कुफर कायरा पंचायत के टौंडा निवासी युवक ने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। जब युवक की तबीयत बिगड़ी तो परिजन उसे सिविल अस्पताल राजगढ़ ले गए, जहां उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान राजेश कुमार पुत्र स्व. अमर सिंह के तौर पर हुई है। मामला सोमवार शाम का है। हालांकि अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। उधर, नौहराधार पुलिस चौकी के प्रभारी चेतन चौहान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। न ही मौके पर कोई सुसाइड नोट मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
..............