फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   crime

गुलाबगढ़ में दो गुटों के बीच खूनी झड़प, एक दर्जन घायल

Mon, 22 Jun 2020 09:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
crime
पांवटा साहिब (सिरमौर)। माजरा पुलिस थाने के तहत गुलाबगढ़ गांव में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष हुआ जिसमें एक दर्जन लोग घायल हो गए हैं। रविवार देर शाम को सभी घायलों को पांवटा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को पीजीआई, एक को यमुनानगर तथा तीन को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया है। माजरा थाना पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर गहनता से तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार दोनों गुटों के बीच काफी समय से आपसी रंजिश चल रही है। रविवार देर शाम को माजरा-गुलाबगढ़ में दोनों गुटों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। एक गुट के युवक ने गांव में फोन कर दिया जिसके बाद दूसरे गुट के युवकों को गुलाबगढ़ में घेर कर हमला कर दिया। युवकों पर रॉड, डंडों और लात घूंसों से हमला हुआ। खूनी संघर्ष के बाद दोनों गुटों के एक दर्जन घायलों को पांवटा साहिब के सिविल अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया गया।
विज्ञापन

डॉ. रिचा की टीम ने घायलों का उपचार किया। हालत गंभीर होने पर दो घायलों को आगामी उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। आपसी झड़प में दोनों गुटों से संजीव कुमार (23), अभिनेष (24), गौरव (16), मनोज कुमार (21), आबिद (24), इमरान (24), दिनेश (32), वीरेंद्र (52), सलामत अली (50), महमूद (24), सौरव (19), चमनलाल(22) और धर्मेंद्र (50) घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सिविल अस्पताल प्रभारी पांवटा डॉ. संजीव सहगल ने कहा कि एक गंभीर रुप से एक घायल को पीजीआई, 1 यमुनानगर तथा 3 गंभीर रुप से घायल युवकों को मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया है। माजरा पुलिस थाना प्रभारी सेवा सिंह ने बताया कि दो गुटों के बीच मारपीट की सूचना मिली जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। अभिनेष की तरफ से मारपीट का मामला दर्ज हुआ है। घायलों के मेडिकल करवाया गया है।
उधर, एसपी सिरमौर अजय कृष्णा शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। एसपी ने कहा कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मारपीट मामले के आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

बाक्स...
बाहती महासभा ने की सख्त कार्रवाई की मांग
पांवटा साहिब (सिरमौर)। घृत बाहती चाहंग महासभा पांवटा इकाई के चेयरमैन सुभाष चौधरी, अध्यक्ष एनएल परवाल, संरक्षक भजन चौधरी व सुनील चौधरी ने इस मामले की उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। हमलावर आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए जिससे पांवटा साहिब क्षेत्र के शांत माहौल को कायम रखा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed