फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   crime

भीषण सड़क दुर्घटना में सिरमौर के वन रक्षक की मौत

Mon, 22 Jun 2020 09:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
crime
नाहन/कालाअंब (सिरमौर)। नारायणगढ़ के भूरेवाला में रविवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में सिरमौर के वन रक्षक की मौत हो गई। जबकि, कार में सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नारायणगढ़-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर रात करीब सवा 11 बजे एक अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में वन रक्षक पवन चौधरी (24) की मौत हो गई। कार में उसका साला मोहित (21) भी सवार था, जो भारतीय सेना का जवान है। हादसे में मोहित को गंभीर चोटें आई हैं। मोहित चंडीगढ़ में जिंदगी व मौत से जंग लड़ रहा है।
विज्ञापन

मृतक पवन चौधरी जनपद सिरमौर की पालियो पंचायत के गुमटी गांव का रहने वाला था। यह गांव हरियाणा की सीमा से सटा है। पिछले लंबे समय ये पवन त्रिलोकपुर रेंज की ठस्का बीट में बतौर वन रक्षक तैनात था। मौत की खबर सुनते ही त्रिलोकपुर व पालियो क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पवन की इसी साल फरवरी माह में शादी हुई थी। पिता की मौत के बाद घर की सारी जिम्मेदारी पवन के कंधों पर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पवन चौधरी फौज से छुट्टी पर लौटे मोहित को अंबाला में रिसीव करने पहुंचा था। वापस आते वक्त एक अज्ञात वाहन ने कार को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। हादसे के दौरान इतनी जोर से धमाका हुआ कि लोग घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों घायलों को गंभीर अवस्था में पीजीआई चंडीगढ़ ले गए जहां पवन कुमार को चिकित्सकों ने मृत घोषित किया।

उधर नारायणगढ़ पुलिस थाना के जांच अधिकारी नरेश कुमार ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हादसे में पवन की मौत हो गई है जबकि उसका साला मोहित गंभीर रूप से घायल है। अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। इधर, वन वृत्त नाहन के अरण्यपाल बीएस राणा ने गहरा शोक जताते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट कीं। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि पवन विभाग में बहुत ईमानदारी और कर्तव्य परायणता से सेवाएं दे रहा था।
.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed