फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   crime

बच्चा चोर गिरोह का सदस्य समझ पीट दिया मानसिक रोगी

Thu, 29 Aug 2019 10:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
crime
रोनहाट (सिरमौर)। सोशल मीडिया में बच्चा चोर गिरोह की सक्रियता की अफवाह ने लोगों की नींद हराम कर दी है। लोग अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हो गए हैं। इन अफवाहों के बीच बेकसूरों के साथ मारपीट की घटनाएं भी हो रही हैं। सिरमौर जिले के रोनहाट में वीरवार को ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां कथित बच्चा चोर गिरोह का सदस्य समझकर लोगों ने एक मानसिक रोगी को बुरी तरह से पीट दिया। उसे अस्पताल में दाखिल करवाना पड़ा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मानसिक रोगी की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बच्चा चोर गिरोह का सदस्य होने के अंदेशे के चलते मानसिक रोगी को स्थानीय लोगों ने शिलाई पुलिस स्टेशन भी लाया। यहां से उसे मेडिकल कॉलेज नाहन में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दीमागी बीमारी से पीड़ित व्यक्ति के कपड़ों पर खून लगा हुआ है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अफवाह के चलते एक बेकसूर को कितनी क्रूरता से पीटा गया। शिलाई पुलिस के एसएचओ मेहर चंद क्रेट ने बताया कि कुछ स्थानीय लोग बच्चा चोर होने का अंदेशा जताते हुए पीड़ित को पुलिस थाना लेकर पहुंचे थे। यहां से उसे नाहन अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित से मारपीट करने वालों के खिलाफ शिकायत की सूरत में आईपीसी की धारा 323 के तहत मामला दर्ज किया जा सकता है। पुलिस अधीक्षक अजय कृष्ण शर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया पर बच्चा चोर गिरोह की खबर महज एक अफवाह है। जिले में अभी तक ऐसा कोई भी मामला सामने नहीं आया है। उन्होंने लोगों से अपील की ऐसी खबरों से बिलकुल भी न घबराएं और न ही ऐसी अफवाहों पर ध्यान दें। सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाह फैलाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed