{"_id":"6161dac88ebc3e05d178791d","slug":"crime-in-sirmaur-nahan-news-sml386696317","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से मारपीट मामले में दलित शोषण मुक्ति मंच ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती से मारपीट मामले में दलित शोषण मुक्ति मंच ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
नाहन में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपने जाते दलित शोषण मुक्ति मंच के पदाधिकारी।
- फोटो : NAHAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। उपमंडल शिलाई में 24 वर्षीय युवती से मारपीट और छेड़छाड़ मामले में दलित शोषण मुुक्ति मंच ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। इस सिलसिले में दलित शोषण मुक्ति मंच जिला सिरमौर का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को एसपी सिरमौर के कार्यालय पहुंचा। ज्ञापन में दलित शोषण मुक्ति मंच ने जहां मामले में आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है, वहीं शिलाई थाना के संबंधित पुलिस अधिकारी के खिलाफ भी जांच की गुहार लगाई है।
दलित शोषण मुक्ति मंच के जिला संयोजक आशीष कुमार ने कहा कि सात अक्तूबर को शिलाई उपमंडल में एक आरोपी ने युवती से मारपीट कर उसके कपड़े फाड़े और अभद्र व्यवहार किया। उन्होंने शिलाई पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए समय पर शिकायत पर कार्रवाई न करने के आरोप भी लगाए हैं।
आशीष ने संबंधित पुलिस अधिकारी के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही आरोपी के खिलाफ भी दुष्कर्म, एट्रोसिटी और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किए जाने की भी गुहार लगाई।
विज्ञापन
उधर, एसपी सिरमौर ओमापति जम्वाल ने बताया कि इस मामले में पुलिस शिलाई में भादंसं की धारा 354, 341 और 323 अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। शनिवार को पीड़िता के 164 के अंतर्गत बयान दर्ज किए जाने के बाद अनुसूचित जाति एवं जनजाति अधिनियम तीन को भी जोड़ा गया है। मामले की जांच डीएसपी पांवटा को सौंपी गई है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार किया जाएगा।