{"_id":"614a26978ebc3ed93d18d9c3","slug":"crime-in-sirmaur-nahan-news-sml38468138","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 लीटर अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 लीटर अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब(सिरमौर)। पांवटा साहिब थाना पुलिस टीम ने जामनीवाला बद्रीपुर मार्ग पर नाका लगाया। इस दौरान कंधे पर बोरा लेकर आ रहे एक व्यक्ति की तलाशी ली। बोरे में रबड़ ट्यूब में भरी 20 लीटर अवैध शराब बरामद की। अतिरिक्त थाना प्रभारी पांवटा जीत राम की टीम ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सोमवार देर शाम को पुलिस आरक्षी देवेंद्र सिंह की टीम पर बद्रीपुर से जामनीवाला मार्ग पर निकली थी। इस दौरान मार्ग पर नाका लगाया गया। जामनीवाला की तरफ से बद्रीपुर को आ रहे एक व्यक्ति पर संदेह हुआ। सड़क पर पैदल चलते हुए आ रहे व्यक्ति ने अपना नाम नरेंद्र कुमार(32)निवासी गांव खारा, डाकघर जामनीवाला तहसील पांवटा साहिब बताया। पुलिस टीम को देख कर नरेंद्र काफी घबरा गया था।
उसने कंधे पर एक प्लास्टिक का बोरा उठाया हुआ था। जांच करने पर बोरे के भीतर से एक काले रंग की रबड़ ट्यूब जो कि दोनों तरफ से बंधी थी पाई गई। खोलकर जांच करने पर उसमें 20 लीटर अवैध शराब भरी पाई गई। इसके बाद अतिरिक्त थाना प्रभारी पांवटा जीत राम की टीम ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
---------