{"_id":"6133b1ee8ebc3ea75b224fd5","slug":"crime-in-sirmaur-nahan-news-sml382730940","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेड़ा से चोरी हुई बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेड़ा से चोरी हुई बाइक बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। माजरा के एक युवक ने पुलिस में अपनी बाइक चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई है। माजरा निवासी राकेश कुमार पुत्र लेखराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपनी बाइक शुक्रवार को माजरा पुलिस थाना के समीप खेड़ा माजरा के पास पार्क की थी।
इसके बाद वह अपने घर चला गया, वापस पहुंचा तो मौके से बाइक गायब मिली। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब उसने अपने स्तर पर जांच की तो बातानदी के पास एक व्यक्ति ने बताया कि घुंघलो का युवक अर्जुन एक बाइक को रात सवा आठ बजे पैदल लेकर जाते हुए देखा था।
थाना प्रभारी माजरा राजेश पाल ने बताया कि शिकायत मिलने पर चोरी हुई बाइक को मुख्य आरक्षी मोहिंद्र सिंह की टीम ने बरामद कर लिया है। इस मामले के आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। इसकी पुष्टि डीएसपी पांवटा बीर बहादुर ने की।
विज्ञापन
----------