{"_id":"6133b1f38ebc3e218854351c","slug":"crime-in-sirmaur-nahan-news-sml3827307148","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजगढ़ में युवक ने फंदा लगाकर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजगढ़ में युवक ने फंदा लगाकर दे दी जान
विज्ञापन
crime in sirmaur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजगढ़ (सिरमौर)। राजगढ़ में शुक्रवार रात को एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार राजगढ़ नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो के जोगिंद्र सिंह (26) पुत्र स्व. आत्मा राम ने आर्य समाज मंदिर के समीप अपने मकान के साथ बने एक निर्माणाधीन मकान में आत्महत्या की।
युवक ने निर्माणाधीन मकान के पिल्लर के लिए खड़े किए रिंग के सरिए में दुपट्टे का फंदा लगाकर जान दे दी। युवक के परिजनों ने शनिवार को सुबह सात बजे उसे देखा। बताया जा रहा है कि मृतक के असली पिता दुलाराम और माता अत्रो देवी निवासी खडख़ाहं तहसील शिलाई हैं। आत्मा राम और दुलाराम आपस में साढू भाई हैं और जोगिंदर सिंह को बचपन में ही माता अत्रो देवी ने आत्माराम को गोद दे दिया था। पुलिस ने मौके पर से शव को बरामद कर लिया है।
डीएसपी भीष्म ठाकुर ने बताया कि परिजनों ने अभी तक इस मामले में कोई शक जाहिर नहीं किया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।