फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   crime in sirmaur

पांवटा साहिब में कैंटीन के गल्ले से उड़ाई 20 हजार की नकदी

Sat, 04 Sep 2021 11:17 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
crime in sirmaur
crime in sirmaur
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब के लघु सचिवालय के समीप कैंटीन का बदमाश ने ताला तोड़ दिया। इसके बाद कैंटीन संचालक की बीस हजार नकदी राशि पर हाथ साफ कर लिया। शिकायत मिलने पर पांवटा थाना पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है। लघु सचिवालय के आसपास लगे सभी सीसीटीवी टीवी के फुटैज भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब के लघु सचिवालय में प्रेम सिंह कैंटीन संचालित करता है। संचालक का कहना है कि वह किसी को राशि देने के लिए लेकर आए थे। बीस हजार राशि कैंटीन में रखी गई थी। देर रात को किसी बदमाश ने कैंटीन का ताला तोड़ दिया। इसके बाद कैंटीन में रखी नकदी को उड़ा लिया। संचालक ने बताया कि पहले उसने अपने स्तर पर इसका पता लगाने का प्रयास किया, असफल रहने के बाद पुलिस में शिकायत दी।
विज्ञापन

डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने कहा कि लिखित शिकायत मिली है जिसके बाद कैंटीन से चोरी हुई नकदी मामले की जांच शुरू कर दी गई है। परिसर और आसपास लगे सभी सीसीटीवी के फुटैज भी खंगाले जा रहे हैं जिससे आरोपी को शीघ्र दबोचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed