फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   crime in sirmaur

दुकान से 34 मोबाइल और एक एलईडी ले उड़े शातिर

Wed, 18 Aug 2021 12:11 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
crime in sirmaur
राजगढ़ (सिरमौर)। राजगढ़ बाजार में अज्ञात शातिरों ने एक दुकान से करीब चार लाख 28 हजार के सामान पर हाथ साफ कर लिया। शातिरों ने डाकघर के सामने प्रियल कम्युनिकेशन दुकान में इस वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

बदमाश दुकान से 34 मोबाइल और एक एलईडी चोरी कर ले उड़े। चोरी की यह घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। दुकान के मालिक नीरज ने बतायाकि जब वह सुबह दुकान खोलने आया तो उसने शटर का ताला टूटा हुआ देखा। उसने दुकान में प्रवेश करने पर काउंटर के साथ रखे मोबाइल गायब पाए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उनकी दुकान से वीवो कंपनी के 25 और ओपो के आठ मोबाइल चोरी हुए हैं। इसके अतिरिक्त एक21 इंच की एलईडी स्क्रीन भी चोरी पाई गई है। चोरी हुए 34 मोबाइल की कीमत लगभग चार लाख 19 हजार और एलईडी की कीमत साढ़े 8 हजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुई इस घटना के दौरान चार लोग रात एक बजकर 34 मिनट पर शटर तोड़कर दुकान में घुसे। वह करीब पौने घंटे तक चोरी को अंजाम देते रहे। डीएसपी राजगढ़ भीष्म ठाकुर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है, जिसमें पुलिस जल्द कामयाब होगी।
...........
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed