{"_id":"611a74f88ebc3e43206da0b8","slug":"crime-in-sirmaur-nahan-news-sml38054256","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुवाला भगानी में बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुवाला भगानी में बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। गुरुवाला भगानी के समीप सड़क हादसा पेश आया जिसमें एक बाइक सवार ने 45 वर्षीय व्यक्ति को टक्कर मार दी। इस टक्कर से व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर परिजन देहरादून अस्पताल ले गए लेकिन घायल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अब पुुुरुवाला थाना पुलिस टीम मामले की गहनता से जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार रविवार को गुरुवाला भगानी निवासी जनक सिंह पुत्र शादी राम ने शिकायत दर्ज करवाई है जिसमें कहा है कि इनका भाई धर्म सिंह (45) दिमागी रुप से कुछ परेशान रहता था। शनिवार देर शाम को एक बाइक ने धर्म सिंह को टक्कर मार दी जिसे उपचार को पांवटा अस्पताल लाया गया। सिर पर ज्यादा चोट होने और हालत गंभीर होने पर उसे देहरादून अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस थाना पुरुवाला के मुख्य आरक्षी रविंद्र सिंह की टीम ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने कहा कि कहा कि आईपीसी की धारा- 279 व 304 (ए) के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।