फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   crime in sirmaur

छह वर्षीय बच्चे के साथ दुष्कर्म का मामला, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 06 Aug 2021 07:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 07:39 PM IST
विज्ञापन
crime in sirmaur
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब थाना पुलिस ने प्रवासी परिवार की महिला की ओर से शिकायत दर्ज करवाने पर नाबालिग से दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। आरोपी ने छह वर्षीय बच्चे को दुकान से चीज दिलाने के बहाने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस जांच टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गहनता से जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार झारखंड के रांची धनबाद निवासी एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है कि इसका पति गाड़ी चालक है। पांवटा थाना क्षेत्र के सूरजपुर में किराये के कमरे में परिवार रहता है। दंपति के पास तीन बेटे (11, 9 और 6 वर्षीय) हैं। वीरवार को पति के काम पर जाते समय छोटा बेटा भी साथ बाहर तक चला गया। करीब बीस मिनट के बाद एक महिला ने आकर कहा कि तुम्हारे बेटे के साथ एक व्यक्ति गलत हरकतें कर रहा है। कुछ लोगों ने मेरठ निवासी अमबुज कौशिक को दबोच लिया था।
विज्ञापन

महिला का छोटा बेटा भी डरा सहमा वहीं पर खड़ा था। बच्चे ने पूछने पर बताया कि दुकान से कोई चीज दिलाने के बहाने खेत में ले जाकर दुष्कर्म कर रहा था। इसके बाद महिला ने आरोपी के खिलाफ पांवटा थाना में मामला दर्ज करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने पुष्टि की है। डीएसपी ने बताया कि आईपीसी की धारा-377 और पोक्सो एक्ट के अधिनियम 4 व 8 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मेरठ केंट निवासी आरोपी अमबुज कौशिक को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed