{"_id":"60f1d25c8ebc3ebf537925c1","slug":"crime-in-sirmaur-nahan-news-sml3771512107","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांवटा पुलिस ने वार्ड चार से पकड़ी नशीले कैप्सूल की खेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांवटा पुलिस ने वार्ड चार से पकड़ी नशीले कैप्सूल की खेप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब थाना पुलिस टीम ने वीरवार देर शाम को वार्ड-चार की दुर्गा कॉलोनी में छापा मारा। इस दौरान आरोपी के घर से 245 नशीले कैप्सूल बरामद हुए हैं। आरोपी ने टीवी के पीछे नशीले कैप्सूल छिपाए थे। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। डीएसपी पांवटा वीर बहादुर खुद भी कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे।
जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिल रही थी कि दुर्गा कॉलोनी में अवैध नशीली दवा का व्यापार हो रहा है। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी मंगू राम (43) पुत्र रामस्वरूप निवासी दुर्गा कॉलोनी वार्ड नंबर चार तारूवाला एसबीआई बैंक शाखा के समीप आवास पर छापा डाला। इस दौरान पुलिस टीम ने कमरे में टीवी के पीछे पॉलिथीन में छिपा कर रखे नशीले कैप्सूल बरामद किए।
पुलिस ने 245 नशीले कैप्सूल बरामद किए। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने पुष्टि की है। डीएसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना पांवटा में एनडीपीएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।