{"_id":"609fd9148ebc3ef1ad53b5ff","slug":"crime-in-sirmaur-nahan-news-sml3704024131","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी छिपे शराब बेचने पर काटा पांच हजार का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी छिपे शराब बेचने पर काटा पांच हजार का चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संगड़ाह (सिरमौर)। उपमंडल के मुख्य बाजार संगड़ाह में कोरोना काल में लगाए गए कर्फ्यू के दौरान अवैध रूप से शराब बेचने पर उप पुलिस अधीक्षक शक्ति सिंह ने सेल्समैन का पांच हजार रुपये का चालान काटा।
जानकारी के अनुसार डीएसपी शक्ति सिंह पुलिस टीम के साथ बाजार में गश्त पर थे। इस दौरान उन्होंने यहां पर स्थित शराब की ठेके पर सेल्समैन को शराब बेचते हुए रंगे हाथों पकड़ा जिस पर पुलिस अधिकारी ने व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया।
बता दें कि कोविड कर्फ्यू में शराब की दुकानें बंद हैं। ऐसे में सेल्समैन चोरी छुपे शराब बेच रहा था। डीएसपी शक्ति सिंह ने बताया कि कोरोना कर्फ्यू और डीएम सिरमौर की ओर से जारी आदेशों की अवहेलना के लिए पुलिस एक्ट के तहत सेल्समैन का चालान किया गया है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से सरकार की ओर से लगाए कर्फ्यू और कोविड प्रोटोकॉल के सभी नियमों की अनुपालना करने की भी अपील की।
विज्ञापन
...........