फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   crime in sirmaur

पांवटा में अवैध खनन करते तीन वाहन पकड़े

Sat, 01 May 2021 10:46 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
crime in sirmaur
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में अवैध खनन करने वालों पर वन विभाग ने शिकंजा कस दिया है। शनिवार को दो अलग-अलग स्थानों में तीन वाहनों को पकड़ा गया। विभाग की टीम ने दोनों से लगभग 48,500 रुपये का जुर्माना वसूल किया है। वहीं, भविष्य में ऐसा नहीं करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वन विभाग को लगातार सूचना मिल रही थी कि पांवटा रेंज के तहत रामपुर वैली और धौलाकुआं इलाके में अवैध रूप से खनन कार्य किया जा रहा है। इसके बाद विभाग ने एक टीम बनाकर इलाके का औचक निरीक्षण किया। रामपुर वैली में बीओ सुमंत, वन रक्षक संदीप और वन कर्मी कीर्तन ने दबिश दी। इस दौरान दो वाहनों को खनन करते हुए दबोचा गया। दोनों वाहनों से विभाग की टीम ने तीस हजार रुपये का जुर्माना वसूला है।
विज्ञापन

वहीं माजरा वन परिक्षेत्र के धौलाकुआं क्षेत्र में बीओ हर्षवर्धन, वनरक्षक चमन, शुभम और मस्तराम ने कार्रवाई की। यहां भी एक वाहन को अवैध खनन से भरी सामग्री ले जाते हुए पकड़ा गया। वाहन संचालक से विभाग ने 18500 रुपये का जुर्माना वसूला। डीएफओ कुनाल अंग्रीश ने बताया कि अवैध खनन कर वन संपदा को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्ती बरती जा रही है। भविष्य में भी विभाग की यह कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed