{"_id":"614780168ebc3e3eb0222e58","slug":"crime-in-ponta-sirmaur-nahan-news-sml384444645","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुरघाट कोविड केयर सेंटर से साढ़े पांच लाख का सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुरघाट कोविड केयर सेंटर से साढ़े पांच लाख का सामान चोरी
विज्ञापन
रामपुरघाट के कोविड सेंटर में लाखों की चोरी मामले में चोरीशुदा सामान के साथ गिरफ्तार किया आरोपी प?
- फोटो : NAHAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब(सिरमौर)। पांवटा के रामपुरघाट कोविड केयर सेंटर से शातिर ने लाखों के उपकरणों पर हाथ साफ कर दिया। शिकायत के बाद डीएसपी पांवटा ने तीन टीमें गठित कीं। पुलिस ने चंद घंटे में ही आरोपी को गिरफ़्तार करके सामान भी बरामद कर लिया है।
बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर के बाद सीडीपीओ पांवटा के भवन को कोविड केयर सेंटर बनाया गया था जिसमें लाखों रुपये के स्वास्थ्य और अन्य उपकरण रखे हुए थे। यह सेंटर कुछ माह से बंद पड़ा था। इसके चलते शातिर ने यहां से लाखों रुपये के सामान पर हाथ फेर दिया।
एसडीएम कार्यालय के कानूनगो दीपक कुमार, डॉ. हिमांशु कौशिक, बीएमओ राजपुर और सीडीपीओ पांवटा रूपेश तोमर ने चोरी की लिखित शिकायत दी जिसमें कहा कि गत दिवस डॉ. आशुतोष, डॉ. हिमांशु और शशी कुमार रामपुरघाट भवन में स्थापित ऑक्सीजन कंसंट्रेटर लेने के लिए गए। जब उन्होंने सामने के गेट का ताला खोला तो दरवाजा अंदर से बंद था।
विज्ञापन
पिछले दरवाजे का कुंडा टूटा हुआ था। अंदर जाने पर पाया कि वहां रखा ऑक्सीजन कंसंट्रेटर सहित दूसरा सारा सामान गायब है। इसमें 47 पंखे, आठ एसी, आठ एग्जॉस्ट फैन, दो गीजर, 28 नलके, एक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन, चार हेलोजन लाइट और दो वाटर कूलर शामिल हैं। इनकी अनुमानित कीमत 5.50 लाख रुपये बताई गई।
चोरी की शिकायत मिलने पर डीएसपी ने तीन टीमें बनाई। एक टीम का नेतृत्व खुद डीएसपी बीर बहादुर ने किया। दूसरी टीम की कमान थाना प्रभारी पांवटा अशोक कुमार और तीसरी टीम अतिरिक्त थाना प्रभारी पुरुवाला प्रताप सिंह के नेतृत्व में गठित की। पुलिस ने शिवपुर के हिस्ट्रीशीटर बरोटीवाला निवासी महेंद्र सैनी के घर पर छापा मारा। पुलिस को चोरी किया अधिकतर सामान घर से ही बरामद हो गया। शातिर ने सामान संदूकों में छिपाया हुआ था। रात भर कार्रवाई के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। डीएसपी वीर बहादुर ने पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी चोरी का आदी है। पूर्व में उसके खिलाफ 9 मामले पहले ही दर्ज हैं।
-