{"_id":"609fd90e8ebc3ea2c45d3cfa","slug":"crime-in-ponta-nahan-news-sml37040168","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन पर ट्रैक्टर संचालकों से वसूला 33,940 रुपये जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन पर ट्रैक्टर संचालकों से वसूला 33,940 रुपये जुर्माना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरुवाला (सिरमौर)। वन विभाग की खनन माफिया के खिलाफ मुहिम लगातार जारी है। शुक्रवार देर शाम को वन रेंज भगानी के अंतर्गत मानपुर देवड़ा सीमा क्षेत्र से लगती यमुना नदी में अवैध खनन करने वालों पर विभाग की टीम ने कार्रवाई की है। आरओ भगानी बस्ती राम ने बताया कि वन खंड अधिकारी सुरेश कुमार के नेतृत्व में वन रक्षक प्रवीण कुमार, दीपिका, अर्जुन सिंह, समेत वन कर्मी ज्ञान चंद और सूरतराम की टीम ने दो मानपुर देवड़ा में अवैध खनन करते हुए दो ट्रैक्टर पकड़े तथा उनके संचालकों से 33,940 रुपये जुर्माना वसूला।
जानकारी के अनुसार वन विभाग की टीम मानपुर देवड़ा-श्यामपुर के निकट गश्त पर थी। इसी बीच यमुना नदी से दो ट्रैक्टर अवैध खनन कर सरकार को चुना लगा रहे हैं जिसपर आरओ भगानी की टीम ने दोनों को तुरंत मौके पर ही धर दबोच लिया और जुर्माना ठोका।
आरओ भगानी बस्ती राम ने मानपुर देवड़ा में अवैध खनन करते पकड़े गए दो ट्रैक्टर और उनके संचालकों से 33,940 रुपये जुर्माना वसूलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि भगानी वन परिक्षेत्र के अंतर्गत के नदी नालों में अवैध खनन पर अंकुश लगाया जाएगा जिसके लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।