{"_id":"65ae5031d1e153aa4a0d0db9","slug":"cricket-pratiyogita-will-be-organised-in-nahan-chaugan-maidan-nahan-news-c-177-1-ssml1027-17208-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: चौगान मैदान नाहन में 24 से 29 फरवरी तक होगी क्रिकेट प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: चौगान मैदान नाहन में 24 से 29 फरवरी तक होगी क्रिकेट प्रतियोगिता
विज्ञापन
सचित्र
चौगान मैदान नाहन में 24 से 29 फरवरी तक होगी क्रिकेट प्रतियोगिता
डायनामिक युवा मंडल के पदाधिकारियों ने पत्रकारवार्ता में दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। भगवान श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर देश में श्रद्धालुओं की ओर से विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया तो वहीं सिरमौर के नाहन डायनामिक युवा मंडल ने चौथी क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन की जानकारी दी।
मंडल के अध्यक्ष ओपी ठाकुर ने बताया कि सभी सदस्यों की ओर से निर्णय लिया गया कि अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ उपलक्ष्य पर खेल खेलों, नशा छोड़ो और खेलेगा युवा तो नशे से दूर रहेगा युवा थीम के अंतर्गत सिरमौर क्रिकेट कप प्रतियोगिता 2024 का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि सिरमौर क्रिकेट कप प्रतियोगिता का चौथा आयोजन 24 से 29 फरवरी 2024 तक नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान में आयोजित होगा। क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 2 लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार 71 हज़ार, मैन ऑफ़ द सीरीज 43 इंच एलईडी टीवी, बैस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर, बेस्ट विकेट कीपर, बेस्ट फील्डर सहित लगभग 3.50 लाख रुपये से अधिक पुरस्कार खिलाड़ियों को दिए जाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सिरमौर क्रिकेट कप प्रतियोगिता में केवल 64 टीमों को ही रखा जाएगा जिसके लिए रजिस्ट्रेशन 1 फरवरी 2024 से शुरू होगा। योगी ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाली दूरदराज की टीमों के लिए ठहरने की मुफ्त व्यवस्था कमेटी की ओर से की जाएगी। इस अवसर पर सतीश राणा, प्रदीप, राजेश शर्मा, नवीन ठाकुर, ईशान राव, विक्रम शर्मा, मंदीप ठाकुर, मनीष आदि उपस्थित रहे।