{"_id":"67fd4fd2e35ab12b610a503a","slug":"cricket-pratiyogita-in-saranha-school-nahan-news-c-177-1-ssml1028-148129-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: गागल शिकोर, सराहां योद्धा और क्लोह जोन ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: गागल शिकोर, सराहां योद्धा और क्लोह जोन ने जीते मैच
विज्ञापन
टीचर प्रीमियर लीग के दौरान खिलाड़ियों से परिचय करते जिला उच्च उपनिदेशक हिमेंद्र चंद संवाद
- फोटो : संवाद
गागल शिकोर, सराहां योद्धा और क्लोह जोन ने जीते मैच
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सराहां में सोमवार को टीचर प्रीमियर लीग प्रतियोगिता का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
सराहां (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सराहां में सोमवार को टीचर प्रीमियर लीग प्रतियोगिता का आगाज हुआ। इसका शुभारंभ उच्च शिक्षा उपनिदेशक डॉ. हिमेंद्र बाली ने किया। इस प्रतियोगिता में सराहां जोन की सराहां खंड के 6 जोन भाग ले रहे हैं।
प्रतियोगिता का पहला मैच सराहां योद्धा और मडीघाट लीजेंड्स के बीच खेला गया। मडीघाट ने 8 ओवर में 105 रन का लक्ष्य सराहां को दिया। इसके जवाब में सराहां योद्धा टीम निर्धारित ओवर में 68 रन ही बना पाई। मडीघाट लीजेंड्स की तरफ से प्रदीप कुमार ने तीन विकेट लिए और मैन ऑफ द मैच चुने गए।
दूसरा मैच नैना टिक्कर व गागल शिकोर के बीच खेला गया। गागल शिकोर जोन ने नैना टिक्कर जोन को 30 रनों से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। अगला मैच सराहां योद्धा और क्लोह जोन के बीच में खेला गया। इसमें सराहां जोन ने क्लोह टीम को 96 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में क्लोह जोन केवल 68 रन ही बना पाई। इसमें दीपक पांडे ने 39 रन व दो विकेट लिए, इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच दिया गया। इस अवसर पर दीपक पांडेय, अरुण शर्मा, राकेश शर्मा, संजय कुमार, पवन कुमार, सुरेश, कुलदीप कुमार, प्रदीप कुमार व सुनील इत्यादि अध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -संवाद