फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   cricket match

देहरादून, बार इलेवन, डीएनसी देवीनगर टीमें रहीं विजयी

Sat, 27 Feb 2016 07:12 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर Updated Sat, 27 Feb 2016 07:12 PM IST
विज्ञापन
cricket match

 पांवटा नगर परिषद खेल मैदान में 20वीं नॉर्थ इंडिया वीर शिवाजी क्रिकेट ट्रॉफी में देहरादून, आर्यन मतरालियों, बार एकादश व मेहबूबा एकादश ने अपने-अपने मैच जीतकर स्पर्धा के अगले चरण में प्रवेश कर लिया है। प्रतियोगिता संचालक मधुकर डोगरी, सुशील तोमर व संजय सिंह ने बताया कि देहरादून व भूपपुर के बीच मैच हुआ।

विज्ञापन



निर्धारित 15 ओवर में 5 विकेट पर देहरादून टीम ने 120 रन बनाए जिसमें सतनाम ने सर्वाधिक 35 व प्रणव ने 13 रन बनाए। भूपपुर की तरफ से गुलशन ने 3 विकेट लिए। जवाब में भूपपुर टीम 15ओवर में 8 विकेट पर 108 रन ही बना सकी। मनजीत व गौतम ने 24-24 रन बनाए। देहरादून की तरफ से सतनाम ने 2 विकेट लिए। सतनाम को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार मिला।
विज्ञापन



इससे पहले, टोंरु भैला व आर्यन एकादश के बीच मैच हुआ। टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। निर्धारित 15 ओवर में टीम ने 90 रनों का स्कोर बनाया जिसमें राजेंद्र ने 24, कमल ने 13 रन बनाए। मतरालियों की तरफ से अनिल ने 3,  इश्तहार ने 2, रिंकू, मुकेश व अरुण ने 1-1 विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी आर्यन एकादश ने 5 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। इश्तहार व अनिल ने 27 व इश्तहार ने 20 रनों की पारी खेली। आरुष ने 2 और अनुज व अनिल ने 1-1 विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा, मैच एचएच एकादश व बार एकादश पांवटा के बीच हुआ जिसमें बार एकादश ने15 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 106 रन बनाए। इसमें संदीप ठाकुर ने 33, वरुण ने 32 व अरविंद सैनी ने 17 रनों की पारी खेली। विशाल व मुकेश को 1-1 विकेट मिला। जवाब में निर्धारित ओवर में एचएच एकादश टीम 8 विकेट पर 101 रन बना सकी। आदिल ने सर्वाधिक 26 व नरेश ने 19 रनों की पारी खेली। बार एकादश की तरफ से वरुण व संदीप ने 2-2, नवनीत, करन व जतिन ने 1-1 विकेट लिया।

वहीं, डीएनसीसी देवीनगर ने एसके एकादश टीम को 5 विकेट से हराया। एसके एकादश ने 15 ओवर में 6 विकेट पर 96 रन बनाए जिसमें गुरमुख ने सबसे ज्यादा 30रनों का योगदान किया। संजय ने 3, करन व मेहबूब ने 1-1 विकेट लिया। जवाब में डीएनसीसी देवीनगर टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। लोकेश ने सर्वाधिक 32 व कुलदीप ने 18 रनों की पारी खेली। सुनील व गोलू ने 2-2 व कृष्ण ने 1 विकेट लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed