{"_id":"69c692f772a098e70e048ac7","slug":"crices-of-gas-cylinders-nahan-news-c-177-1-nhn1002-175066-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: ग्रामीण इलाकों में गैस बुकिंग की 45 दिन की समय सीमा बनी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: ग्रामीण इलाकों में गैस बुकिंग की 45 दिन की समय सीमा बनी परेशानी
विज्ञापन
सिलिंडर न मिलने से लोगों को खाना बनाने में आ रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर के ग्रामीण इलाकों में रसोई गैस सिलिंडर की डिलीवरी के बाद अगली बुकिंग के लिए निर्धारित 45 दिन की समय सीमा अब लोगों की परेशानी का बड़ा कारण बनती जा रही है। हालात यह हैं कि कई गांवों में गैस खत्म होने पर लोगों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है।
ग्रामीण क्षेत्रों में अब जीवनशैली तेजी से बदली है। अधिकांश परिवार पूरी तरह से एलपीजी गैस पर निर्भर हो चुके हैं। पहले जहां चूल्हा एक विकल्प के रूप में मौजूद रहता था, अब बहुत कम घरों में इसका उपयोग हो रहा है। ऐसे में 45 दिन तक नई बुकिंग न होने से लोगों को परेशानी हो रही है।
जिन उपभोक्ताओं के पास अतिरिक्त सिलिंडर नहीं है, वे सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। जिले में करीब 1.62 लाख घरेलू गैस कनेक्शन हैं और 16 सरकारी व निजी एजेंसियां गैस आपूर्ति का काम कर रही हैं। विभागीय स्तर पर यह दावा किया जा रहा है कि एजेंसियों में गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, इसके बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में समय पर सप्लाई नहीं मिल पा रही है। बता दें कि जिले के कई गांव अब धीरे-धीरे कस्बों का रूप ले चुके हैं। यहां आबादी के साथ-साथ गैस की खपत भी बढ़ी है।
विज्ञापन
जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक सिरमौर शमशेर सिंह ने बताया कि इस प्रकार की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। 45 दिन से पहले गैस उपलब्ध कराने को लेकर उच्च अधिकारियों को पत्र भेजा गया है। संवाद