{"_id":"664cb3d117644c865a05720b","slug":"cow-shed-burnt-in-rajgargh-nahan-news-c-177-1-ssml1028-124830-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: आग के तांडव के बीच तीन गाय, एक बैल और बछड़ा जिंदा जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: आग के तांडव के बीच तीन गाय, एक बैल और बछड़ा जिंदा जला
विज्ञापन
आग के तांडव के बीच तीन गाय, एक बैल और बछड़ा जिंदा जला
सेर जगास के जंगल में लगी आग से वन संपदा और गौशालाएं जली
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। सोमवार रात को राजगढ़ उप मंडल के साथ लगती ग्राम पंचायत सेर जगास के जंगल में आग लग गई, जिससे न केवल वन संपदा का नुकसान हुआ बल्कि साथ लगती गोशालाएं भी इसकी चपेट में आ गई। इसमें सेर जगास निवासी देवेंद्र सिंह पुत्र खय़ालु राम की गोशाला में भी आग लग गई।
इस कारण उसमें बंधी तीन गाय और एक बछड़ा भी जल गए। राजस्व विभाग ने आग से देवेंद्र सिंह का नुकसान करीब एक लाख रुपये आंका है।
इसके अतिरिक्त इसी ग्राम पंचायत के टिक्करी निवासी सुनील कुमार पुत्र कल्याण सिंह की गोशाला, आटा चक्की व एक शेड भी जल गए। गोशाला में उसका एक बैल भी जल गया। प्रशासन की ओर से उसका नुकसान करीब एक लाख बीस हजार रुपये आंका गया है। आग पर खबर लिखे जाने तक भी काबू नहीं पाया जा सका है। जबकि वन विभाग, पुलिस विभाग व स्थानीय लोग आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन तेज धूप व तेज हवाओं के चलते आग पर काबू पाना कठिन हो रहा हैं। तहसीलदार उमेश शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि उन्होंने फील्ड स्टाफ को आंकलन व फौरी सहायता के निर्देश दिए हैं। नुकसान होने की भरपाई राहत राशि देकर की जाएगी।
-- -- -- संवाद