फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   court news sirmour

Sirmour News: संयुक्त संपत्ति पर चारों भाइयों के उत्तराधिकारियों का हिस्सा बरकरार

Thu, 27 Aug 2026 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
court news sirmour
नाहन (सिरमौर)। पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने फैसला सुनाते हुए राजेश कुमार व अन्य की सिविल अपील खारिज कर दी है। अदालत ने सिविल जज नाहन की ओर से 30 अगस्त 2025 को दिए गए फैसले और डिक्री को बरकरार रखते हुए स्पष्ट किया कि विवादित संपत्ति संयुक्त है और चारों भाइयों के उत्तराधिकारी अपने-अपने हिस्से के हकदार हैं। राजीव कुमार व अन्य ने संपत्ति में हिस्सेदारी और विभाजन के लिए सिविल मुकदमा दायर किया था। उनका कहना था कि यह संपत्ति स्वर्गीय फिना से उनके चार बेटों राम किशन, राम स्वरूप, टीका राम और तुलसी राम को बराबर हिस्से में मिली थी। दलील दी गई कि संपत्ति पहले ही 1967-70 की कार्रवाई में बांटी जा चुकी थी। हालांकि अदालत ने रिकॉर्ड की जांच में पाया कि उस पुराने विभाजन की डिक्री मौके पर लागू नहीं हुई थी। बाद में 1982 के एक अन्य सिविल मामले में 1967 के फैसले और डिक्री को शून्य घोषित किया गया था। अदालत ने कहा कि वर्ष 2012-13 की जमाबंदी से भी संपत्ति का संयुक्त होना सामने आता है। रिकॉर्ड पर ऐसा कोई ठोस साक्ष्य नहीं आया, जिससे यह साबित हो सके कि संपत्ति का वैध और अंतिम बंटवारा हो चुका था। अदालत ने माना कि चारों भाइयों के उत्तराधिकारी विवादित संपत्ति में अपने-अपने हिस्से के हकदार हैं। अदालत ने संपत्ति के मूल्यांकन से जुड़ी आपत्ति भी खारिज कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed