फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   court news 4

Sirmour News: अदालत 4

Wed, 01 Apr 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
court news 4
चल और अचल संपत्ति पर सिर्फ दो बेटों को ही वैध उत्तराधिकार
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। जिला अदालत में भूमि अधिग्रहण मामलों में उत्तराधिकार से जुड़े विवाद को लेकर सुनवाई हुई। इसमें दिवंगत सुमित्रा देवी के कानूनी वारिसों को रिकॉर्ड में शामिल किया गया। अदालत ने स्पष्ट किया कि मृतका की संपत्ति पर अधिकार केवल उनके बेटे लाजिंद्र सिंह और कमलेंद्र सिंह का ही होगा।
अतिरिक्त जिला न्यायाधीश गौरव महाजन की अदालत में सिविल प्रक्रिया संहिता के आदेश 1 नियम 10 के तहत आवेदन दायर किया गया था। इसमें सुमित्रा देवी के निधन के बाद उनके कानूनी वारिसों को रिकॉर्ड में शामिल करने की मांग की गई थी। सुमित्रा देवी की मृत्यु 18 जुलाई 2021 को उस समय हो गई थी, जब संबंधित भूमि संदर्भ याचिका अदालत में लंबित थी। उनके वारिसों के रूप में कई नाम सामने आए। इनमें बेटियां, भतीजी, भतीजे सहित 10 लोग शामिल थे।
विज्ञापन

अदालत के समक्ष प्रस्तुत वसीयत और कानूनी वारिस प्रमाण पत्र के आधार पर यह पाया गया कि मृतका की अचल संपत्ति केवल उनके दो बेटों लाजिंद्र सिंह और कमलेंद्र सिंह को ही सौंपी गई थी। इसी आधार पर अदालत ने दोनों को ही वैध उत्तराधिकारी मानते हुए रिकॉर्ड में शामिल करने का आदेश दिया। अब अदालत ने मुआवजा राशि जारी करने से संबंधित आवेदन के लिए 20 अप्रैल 2026 की तारीख तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed