{"_id":"69da44c7562a9e7c370c0c9c","slug":"court-news-2-nahan-news-c-177-1-nhn1017-176150-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: अदालत 4","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: अदालत 4
विज्ञापन
बालिग होने पर मुआवजा राशि जारी करने का आदेश
नाहन। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण (एमएसीटी) ने सड़क दुर्घटना के एक मामले में आवेदक के बालिग होने पर उसके हिस्से की मुआवजा राशि जारी करने का आदेश दिया है।
साल 2016 का यह मामला अभिमन्यु बनाम आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी का है। दावा याचिका 29 मार्च 2022 को पारित अवॉर्ड राशि की रिहाई से संबंधित था। उस समय आवेदक नाबालिग था, लेकिन उसने 6 जनवरी 2026 को पूर्ण वय (वयस्क) प्राप्त कर लिया। रिपोर्ट के अनुसार प्रतिवादी कंपनी ने 13,85,635 रुपये की मुआवजा राशि न्यायालय में जमा कर दी थी, जो अब तक एफडीआर के रूप में अनवितरित पड़ी थी। इस स्थिति में न्यायालय ने आवेदन स्वीकार करते हुए आदेश दिया कि मुआवजे की राशि एवं अद्यतन ब्याज उचित पहचान और रसीद के आधार पर आवेदक को जारी किया जाए।
संवाद