{"_id":"69c7c83125320f72da097aaf","slug":"court-news-2-nahan-news-c-177-1-nhn1017-175085-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: अदालत 2","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: अदालत 2
विज्ञापन
जिप्सी से बाइक सवार को मारी टक्कर, बाद
में युवक को जबरन उठाकर ले गए बदमाश
- सीसीटीवी जांच में हुआ खुलासा, घटना में दो किशोर सहित 3 युवक हो गए थे घायल
- 6 मार्च 2026 को माजरा थाना का मामला, तीन आरोपियों पर हमला कर मारपीट के लगे हैं आरोप, 7 आरोपी नामजद
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)।
कालाअंब-पांवटा साहिब राष्ट्रीय राजमार्ग पर मारपीट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपियों ने बाइक सवार तीन युवकों को जिप्सी से टक्कर मारकर घायल किया। बाद में हथियारों से हमला कर उनमें से एक युवक को जबरन गाड़ी में उठाकर ले गए। 6 मार्च को हुई इस घटना की पुलिस की जांच में यह खुलासा हुआ है। साथ ही, सीसीटीवी फुटेज में आरोपी मोहम्मद अनीस, शोएब और आशु खान की पहचान भी हुई।
यह मामला माजरा थाना में बीएनएस की धारा 126(2), 115(2), 117(2), 191(2), 193(3), 324(4) और 140(3) के तहत पंजीकृत है। पुलिस के मुताबिक धौलाकुआं जा रहे बाइक सवार युवकों को जिप्सी ने टक्कर मार दी थी। आरोप है कि जिप्सी में सवार आरोपियों ने बाइक सवारों पर चाकू, तलवार और अन्य धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में दो किशोर सहित वसीम घायल हुआ। पुलिस जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में भी आरोपियों की गतिविधियां सामने आईं। इसमें घायल युवक को जबरन गाड़ी में ले जाते हुए देखा गया। पुलिस के अनुसार वारदात में कई युवक शामिल थे और हमले के बाद आरोपी फरार हो गए।
उधर, अदालत ने मामले में नामजद आरोपी तहसील पांवटा साहिब निवासी आरोपी मोहम्मद अनीस, शोएब और आशु खान की अग्रिम जमानत याचिकाएं खारिज कर दी हैं। अदालत ने साफ कहा कि जांच से बचने की प्रवृति को देखते हुए आरोपियों को इस तरह की राहत नहीं दी जा सकती। आरोपियों ने खुद को निर्दोष बताते हुए अग्रिम जमानत की मांग की गई। इस मामले में हरियाणा और उत्तरप्रदेश के गोलू, आमिर, आशु, अब्बास और शोएब को भी आरोपी बनाया गया है। फिलहाल का दावा है कि जल्द की मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।