{"_id":"699d858884cb69eec90c033a","slug":"court-news-1-nahan-news-c-177-1-nhn1017-172674-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: अदालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: अदालत
विज्ञापन
किसान की मौत पर परिजनों को 25.65
लाख रुपये मुआवजा देने के दिए आदेश
- 28 दिसंबर 2019 को पांवटा साहिब थाना का मामला
-पैदल चल रहे तेजबीर सिंह की बाइक टक्कर से हो गई थी मौत
- मृतक की पत्नी ने उचित मुआवजे के लिए एमएसीटी में लगाई थी गुहार
- बीमा कंपनी को बाइक मालिक से उक्त राशि वसूलने का हक
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण (एमएसीटी) ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले मृत किसान के परिजनों को मुआवजा देने का आदेश जारी किया है। अधिकरण के अध्यक्ष कपिल शर्मा ने जिला मंडी स्थित आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (बीमा कंपनी) को 25.65 लाख रुपये बतौर मुआवजा अदा करने के निर्देश दिए हैं।
28 दिसंबर 2019 को बांगरन बाईपास चौक के पास यह दुर्घटना हुई थी। तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने पैदल जा रहे किसान तेजबीर सिंह (66) को टक्कर मार दी। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। उन्हें पहले सिविल अस्पताल पांवटा साहिब, फिर मेडिकल कॉलेज नाहन, इसके बाद पीजीआई चंडीगढ़ और बाद में मोहाली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान 17 जनवरी 2020 को उनकी मौत हो गई। पांवटा साहिब थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज किया था। साथ ही, मामले में मृतक की पत्नी और तीन बच्चों ने एमएसीटी के तहत दावा याचिका दायर कर मुआवजे की मांग की थी।
सुनवाई के दौरान अधिकरण ने साक्ष्यों, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफआईआर और गवाहों के बयान के आधार पर पाया कि दुर्घटना मोटरसाइकिल चालक की लापरवाही से हुई। यह भी सामने आया था कि हादसे के समय चालक नाबालिग था और वैध लाइसेंस भी नहीं था। हालांकि, बीमा कंपनी ने इसे पॉलिसी की शर्तों का उल्लंघन माना, लेकिन अधिकरण ने मृतक की आय, पेंशन, कृषि आय, इलाज खर्च और आश्रितों को ध्यान में रखते हुए मुआवजे तय किया। आदेश में बीमा कंपनी को 25,65,758 लाख रुपये मुआवजा, 7.5 प्रतिशत वार्षिक ब्याज सहित, याचिका दायर करने की तिथि से अदा करने के निर्देश दिए हैं। अधिकरण ने यह भी स्पष्ट किया कि बीमा कंपनी को उक्त राशि मोटरसाइकिल के मालिक से वसूल करने का अधिकार है।