{"_id":"6afeddde2aa10ccaff0d7c2d","slug":"court-decession-sirmour-nahan-news-c-177-1-nhn1017-194549-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: चेक बाउंस मामले में कारोबारी को तीन माह की कैद, आत्मसमर्पण करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: चेक बाउंस मामले में कारोबारी को तीन माह की कैद, आत्मसमर्पण करने के निर्देश
विज्ञापन
अदालत ने ट्रायल कोर्ट के फैसले को रखा बरकरार, अपील खारिज
शिकायतकर्ता को 1.18 लाख रुपये मुआवजा देने के आदेश
स्टोन क्रशर मशीन की मरम्मत के लिए उधार लिए थे 1.45 लाख रुपये, 80 हजार का चेक हुआ था बाउंस
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। चेक बाउंस के मामले में दोषी करार पांवटा साहिब के राहुल सरीन को अदालत से राहत नहीं मिली। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश कपिल शर्मा की अदालत ने राहुल सरीन की ओर से दायर आपराधिक अपील को खारिज करते हुए निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखा है। अदालत ने आरोपी को तीन महीने की कैद और शिकायतकर्ता अब्दुल कादिर को 1.18 लाख रुपये मुआवजा देने की सजा को सही ठहराया है। मुआवजा राशि अदा नहीं करने पर एक महीने की अतिरिक्त साधारण कैद भुगतनी होगी।
यह मामला साल 2021 में स्टोन क्रशर मशीन की मरम्मत के लिए उधार ली गई रकम से जुड़ा है। शिकायतकर्ता अब्दुल कादिर के अनुसार राहुल सरीन ने एक अगस्त को उससे 1.45 लाख रुपये उधार लिए थे। आरोपी ने दस दिन में रकम लौटाने का आश्वासन दिया था। इसके बाद 10 अगस्त को उसने 80 हजार रुपये का पोस्ट डेटेड चेक दिया और शेष 65 हजार रुपये बैंक खाते में ट्रांसफर करने की बात कही। लेकिन 12 नवंबर 2021 को आरोपी के हस्ताक्षर मेल न खाने के कारण चेक बाउंस हो गया। इसके बाद शिकायतकर्ता ने कानूनी नोटिस भेजकर भुगतान की मांग की। नोटिस मिलने के बावजूद रकम अदा नहीं करने पर अब्दुल कादिर ने अदालत में शिकायत दायर की। मामले की सुनवाई के बाद अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पांवटा साहिब की अदालत ने 16 दिसंबर 2025 को राहुल सरीन को एनआई एक्ट के तहत दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई थी। अब इसी फैसले को दोषी ने अतिरिक्त सत्र न्यायालय में चुनौती दी थी।
अपील में आरोपी की ओर से दलील दी गई कि उसने शिकायतकर्ता से केवल 80 हजार रुपये उधार लिए थे। इसमें से 65 हजार रुपये वापस कर दिए थे। उसके अनुसार, 80 हजार रुपये का चेक सुरक्षा के तौर पर दिया गया था। हालांकि, अदालत ने पाया कि आरोपी अपने बचाव में कोई साक्ष्य पेश नहीं कर सका। ऐसे में अदालत ने अपील खारिज करते हुए राहुल सरीन को सजा भुगतने के लिए ट्रायल कोर्ट के समक्ष आत्मसमर्पण करने के निर्देश दिए।