फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   corona vaccination in sirmaur

आज से शुरू होगा 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों का कोविड वैक्सीनेशन

Sun, 16 May 2021 11:49 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
corona vaccination in sirmaur
नाहन (सिरमौर)। जनपद सिरमौर में 17 मई से 17 केंद्रों पर 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई जाएगी लेकिन कई लोगों को वैक्सीन लगाने का मौका नहीं मिल पा रहा है। कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन करते ही स्लॉट फुल हो रहे हैं, जिससे कई लोगों का पंजीकरण नहीं हो पा रहा है। ऐसी स्थिति में वह सोमवार को वैक्सीन नहीं लगवा पाएंगे। सोमवार को जिले के 17 केंद्रों पर 1698 लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य खंड धगेड़ा के तहत मेडिकल कॉलेज नाहन, आयुर्वेद अस्पताल नाहन, लोक निर्माण विभाग नाहन और दो केंद्र औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में बनाए गए हैं जहां वैक्सीनेशन कार्य किया जाएगा। बीते शनिवार को लोक निर्माण विभाग के लिए खोले गए स्लॉट में दो मिनट के भीतर ही सिर्फ एक ही कर्मचारी रजिस्टर हो पाया, बाकि किसी को भी मौका नहीं मिला।
विज्ञापन

विभाग का मानना है कि कोविन पोर्टल पर लंबित एंट्रियां ही रजिस्टर शो हो रही हैं। इस वजह से फिलहाल दूसरों की पंजीकरण नहीं हो रहा है। अब यह कौन सी एंट्रियां हैं, इनका पता वैक्सीनेशन के दौरान ही पता चल पाएगा। फिलहाल, जिला सिरमौर में कोविड वैक्सीनेशन को लेकर लोगों में काफी क्रेज दिखाई दे रहा है। कई लोग कोविन पोर्टल पर वैक्सीनेशन के लिए पंजीकरण करवाने में जुटे हैं। बीएमओ डॉ. मोनीषा अग्रवाल ने बताया कि कोविन पोर्टल में वैक्सीनेशन के लिए किन लोगों की रजिस्ट्रेशन हुई, यह टीकाकरण के दौरान ही पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

.......बाक्स
31 मई तक 8500 टीके लगाने का लक्ष्य : सीएमओ
17 मई से शुरू हो रहे कोविड टीकाकरण अभियान के तहत 31 मई तक 8500 के करीब डोज लगाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रत्येक सेशन में 100 लोगों की ही वैक्सीनेशन की जाएगी। हर ब्लॉक में सेशन निर्धारित किए गए हैं। सीएमओ डॉ. केके पराशर ने बताया कि पंजीकरण करवाने वाले लोगों का ही वैक्सीनेशन किया जाएगा। मौके पर किसी का पंजीकरण नहीं होगा। सोमवार को 17 केंद्रों पर 1698 लोगों को वैक्सीन लगेगी। 31 मई तक वैक्सीन सोमवार और वीरवार को लगेगी।

सीएमओ ने 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लोगों से यह भी अपील कि वह वैक्सीनेशन के लिए अपना पंजीकरण करवाएं और टीका लगवाने के लिए अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचे। उन्होंने बताया कि जिले में 17 केंद्रों पर वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed