फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   corona rules must follows in district hospitals=said cmo

Sirmour News: सैंपलिंग बढ़ाने, मास्क पहनने और एहतियात बरतने के दिए निर्देश

Mon, 27 Mar 2023 07:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Mar 2023 07:04 PM IST
विज्ञापन
corona rules must follows in district hospitals=said cmo
सैंपलिंग बढ़ाने, मास्क पहनने और एहतियात बरतने के दिए निर्देश
विज्ञापन

सीएमओ ने जिले के सभी स्वास्थ्य खंडों को जारी की एडवाइजरी
जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिले के अस्पतालों में उपचार करवाने पहुंच रहे लोगों को अब मास्क पहनना होगा। वहीं कोरोना के अन्य नियमों का पालन भी करना होगा। प्रदेश सरकार की ओर से कोरोना को लेकर जारी एडवाइजरी के तहत मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने इसे जिले के सभी स्वास्थ्य खंडों को जारी किया है। लगातार बढ़ रहे कोरोना मामलों को लेकर जिला सिरमौर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है।
एडवाइजरी के अनुसार जिले के खासकर व्यस्त और बड़े अस्पतालों में उपचार करवाने पहुंच रहे लोगोंं को मास्क पहनना होगा। इसके अलावा जिले में सैंपलिंग भी बढ़ाई जा रही है। अस्पताल प्रभारियों को खांसी, बुखार और कोरोना संभावित लक्षणों वाले लोगों के सैंपल लेने को कहा गया है। वहीं विभाग की ओर से लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सिरमौर जिले में वर्तमान में कोरोना के 16 के करीब सक्रिय मामले हैं। मेडिकल कॉलेज नाहन सहित जिले के अन्य अस्पतालों में मरीजों के आरटीपीसीआर और रेपिड एंटीजन टेस्ट किए जा रहे हैं। वहीं कोरोना संक्रमितों के उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन, पांवटा साहिब, सराहां में कोविड अस्पताल की विशेष व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने बताया कि कोरोना को लेकर सरकार की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है। उन्होंने बताया कि जिले के बड़े अस्पतालों में उपचार करवाने आने वाले लोगों को मास्क पहनना होगा। बुजुर्गों और बच्चों की स्वास्थ्य जांच विशेष रूप से की जाएगी। उन्होंने कहा कि कोरोना से निपटने के लिए विभाग तैयार हैं।

नाहन, पांवटा और सराहां में संक्रमितों को दाखिल करने के लिए कोविड अस्पताल बनाए गए हैं। इसके अलावा लोगों से मास्क पहनने, भीड़ वाले स्थानों से परहेज करने, हाथ धोने की अपील भी उपचार के दौरान की जा रही है।
---चंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed