फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   corona in sirmaur

कालाअंब में टीकाकरण के प्रथम चरण का अभियान संपन्न

Sat, 14 Aug 2021 08:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 08:21 PM IST
विज्ञापन
corona in sirmaur
कालाअंब में टीकाकरण अभियान के दौरान एक युवती को टीका लगाती स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी कर्मी। - फोटो : NAHAN
कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में कोरोना टीका लगाने का प्रथम चरण शनिवार को पूरा हो गया है। औद्योगिक क्षेत्र में तीन टीकाकरण केंद्र स्थापित किए गए थे। इन केंद्रों में लगभग 10 हजार लोगों को पहला टीकाकरण किया गया। दूसरे चरण में दूसरा टीका 84 दिन बाद लगाया जाएगा।
विज्ञापन

कालाअंब, जोहड़ों और मोगीनंद में स्थापित टीकाकरण केंद्र के अलावा मोबाइल टीकाकरण टीम भी इस अभियान में जुड़ी रही। कालाअंब के उद्यमियों ने जिला प्रशासन के माध्यम से सरकार के समक्ष कामगारों को प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीन लगाए जाने की मांग रखी थी। लिहाजा, प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग को कालाअंब में वैक्सीन केंद्र स्थापित करने और स्टाफ मुहैया कराने के निर्देश दिए थे। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में कोरोना वैक्सीन कार्य में उद्योग विभाग की भूमिका भी सराहनीय रही।
विज्ञापन

इसके अलावा उद्यमियों ने भी यथा संभव सहयोग किया जिससे यह प्रथम चरण का टीकाकरण अभियान पूरा हुआ। जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक जीएस चौहान और स्वास्थ्य विभाग की बीएमओ डॉ. मोनीषा अग्रवाल ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में चलाए गए टीकाकरण अभियान में लोगों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। 18 वर्ष से ऊपर के सभी वर्ग के व्यक्तियों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

................

नाहन के दोसड़का में स्वच्छता अभियान के दौरान विभिन्न विभागों के कर्मचारी व स्वयंसेवी।

नाहन के दोसड़का में स्वच्छता अभियान के दौरान विभिन्न विभागों के कर्मचारी व स्वयंसेवी।- फोटो : NAHAN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed