{"_id":"6117d57f8ebc3ee04829f73a","slug":"corona-in-sirmaur-nahan-news-sml3804330150","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगेटिव रिपोर्ट के बाद ही मिला पांवटा बार्डर से प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगेटिव रिपोर्ट के बाद ही मिला पांवटा बार्डर से प्रवेश
विज्ञापन
उत्तराखंड राज्य सीमा पर बाहरी राज्यों के वाहनों की जांच करती पांवटा पुलिस।
- फोटो : NAHAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल राज्य सीमा के बैरियरों पर पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी गई है। प्रदेश सरकार और विभाग के निर्देशों पर बाहरी राज्यों से आ रहे लोगों को कोविड-19 की निगेटिव रिपोर्ट या वैक्सीनेशन की दोनों डोज का सर्टिफिकेट जांचने के बाद प्रदेश में दाखिल होने दिया जा रहा है। शनिवार से बैरियरों पर पुलिस और होमगार्ड जवानों की टीम मुस्तैद दिखी।
बता दें कि प्रदेश सरकार फिर से बाहरी राज्यों से हिमाचल आने वाले आधिकारिक रास्तों पर सख्ती बरती जा रही है। राज्य सीमा बैरियरों पर फिर से पुलिस-होमगार्ड जवानों की तैनाती कर दी गई है। बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों की कोविड निगेटिव रिपोर्ट या फिर डबल वैक्सीन डोज सर्टिफिकेट की जांच हो रही है। इस तरह की रिपोर्ट दिखाने पर ही प्रदेश की सीमा के भीतर वाहन को प्रवेेश करने दिया जा रहा है।
हरियाणा और उत्तराखंड राज्यों की सीमा सिरमौर जिला से लगती है। बहराल और गोविंदघाट पांवटा बैरियरों पर फिर शनिवार से पुलिस-होमगार्ड जवानों को तैनात कर दिया गया है जिससे राज्य सीमा पर या अवैध रूप से चोर रास्तों से आने वाले रास्तों पर भी निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
गोविंदघाट पांवटा राज्य सीमा बैरियर पर करीब आधा दर्जन जवान चेकिंग करते नजर आए। डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने कहा कि राज्य की सीमाओं पर चेकिंग की जा रही है। कोविड निगेटिव रिपोर्ट या डबल वैक्सीन डोज रिपोर्ट चेक की जा रही है। राज्य सीमा बैरियरों पर पुलिस-होमगार्ड जवानों को तैनात कर दिया गया है। जो बाहरी राज्यों से पहुंच रहे श्रद्धालुओं, पर्यटकों और यात्रियों की रिपोर्ट चेक कर रहे हैं। उसके बाद ही राज्य सीमा के भीतर प्रवेश करने दिया जा रहा है।