{"_id":"610160d38ebc3edd3a280105","slug":"corona-in-sirmaur-nahan-news-sml37841598","type":"story","status":"publish","title_hn":"मास्क न पहने वालों से वसूला 48 हजार जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मास्क न पहने वालों से वसूला 48 हजार जुर्माना
विज्ञापन
corona in sirmaur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा, माजरा और पुरुवाला पुलिस ने मास्क नहीं पहनने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। संयुक्त अभियान में करीब 96 लोगों के चालान कर 48 हजार रुपये जुर्माना किया गया है। वहीं, डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बचने के लिए जागरूकता और जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का आह्वान किया है।
पांवटा साहिब, माजरा और पुरुवाला थाना प्रभारियों के नेतृत्व में सभी क्षेत्रों में संयुक्त अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना मास्क घूमने वालों पर कार्रवाई की गई। तीनों थाना टीमों ने कुल 96 लोगों को बिना मास्क घूमने पर चालान कर 48000 रुपये जुर्माना राशि वसूल की है। पुलिस ने कोरोना की तीसरी लहर सेे बचाव को जन जागरूकता अभियान भी चलाया है। पुलिस टीमें चालान करने के साथ ही जनता को मास्क पहनने, हाथ सैनिटाइज करने और सामाजिक दूरी के बारे में मौके पर ही जागरूक भी कर रही हैं।
डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर से बचने को जनता को कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करना ही होगा। दूसरी लहर में क्षेत्र के बहुत से लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया था। इससे बचने का यही उपाय है कि कोविड प्रोटोकाल का पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ लापरवाही बरतने वाले और बिना मास्क चलने वालों पर कार्रवाई का अभियान जारी रहेगा।