फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   corona in sirmaur

मास्क नहीं पहनने वालों के काटे जाएंगे चालान

Tue, 27 Jul 2021 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
corona in sirmaur
एसडीएम कार्यालय राजगढ़ में बैठक के दौरान उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारी। - फोटो : NAHAN
राजगढ़ (सिरमौर)। उपमंडल अधिकारी राजगढ़ सुरेंद्र मोहन ने कार्यालय कक्ष में कोविड-19 से प्रभावी रूप से निपटने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए मानक संचालन नियमों की अनुपालना करना आवश्यक है।
विज्ञापन

एसडीएम ने पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, खंड विकास और नगर पंचायत राजगढ़ के अधिकारियों के साथ गहनता से विचार-विमर्श किया। कोविड-19 से बचाव के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग को सैंपलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए और संभावित कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए टेस्टिंग, ट्रेसिंग और ट्रीट की रणनीति पर काम करने को कहा। पर्यटकों की बढ़ती संख्या हो देखते हुए पर्यटन स्थलों, होटलों, रेस्तरां, मंदिरों और भीड़भाड़ वाली जगहों पर निरीक्षण करने के निर्देश दिए ताकि सरकार और जिला प्रशासन की ओर से जारी मानक संचालन प्रक्रियाओं का कड़ाई से अनुपालना सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने संबंधित विभागों से गाड़ियों में विशेषकर बसों में चालक-परिचालक और यात्रियों को मास्क पहनने के लिए प्रेरित करने पर भी बल दिया। उन्होंने आम लोगों से आग्रह करते हुए कहा है कि मास्क अवश्य पहने अन्यथा प्रशासन और पुलिस द्वारा चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से समन्वय स्थापित करने को कहा ताकि उपमंडल में मानक संचालन प्रक्रिया का पालन संभव हो सके। उन्होंने सभी विभागों में नो-मास्क, नो-एंट्री और नो-सर्विस के बैनर लगाने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर नायब तहसीलदार बृज लाल ठाकुर, चिकित्सा अधिकारी सिम्मी शर्मा, एमएचओ नरेंद्र मेहता, एएसआई अमर देव, खंड समन्वयक एमके कौशल सहित सफाई पर्यवेक्षक रमेश शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed