{"_id":"60c4f7be8ebc3e99b62ca548","slug":"corona-in-sirmaur-nahan-news-sml3734128124","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांवटा में दो, नाहन में 13 मिनट में बुक हुआ स्लॉट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांवटा में दो, नाहन में 13 मिनट में बुक हुआ स्लॉट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। जनपद सिरमौर में 14 जनवरी को 18 से 44 वर्ष के लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। शनिवार को इसके लिए बुकिंग की गई। कोविन पोर्टल और आरोग्य सेतु ऐप के माध्यम से सैकड़ों लोगों ने चंद मिनटों में अपना पंजीकरण करवाया। पांवटा खंड में दो और नाहन खंड में 13 मिनट में ही स्लॉट बुक हो गए।
सिरमौर जिले में टीकाकरण के लिए 23 स्थान चिह्नित किए गए हैं। धगेड़ा स्वास्थ्य खंड के तहत जिला आयुर्वेदिक अस्पताल, कार्यालय नगर परिषद नाहन, डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय महाविद्यालय नाहन, सिविल अस्पताल ददाहू, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शंभूवाला, यूनाइटेड बिस्कुट फैक्ट्री कालाअंब और स्वास्थ्य उप केंद्र कालाअंब में टीकाकरण किया जाएगा।
इसी प्रकार राजपुरा स्वास्थ्य खंड के तहत सिविल अस्पताल पांवटा साहिब, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भरोग बनेड़ी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोलर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कफोटा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुरा तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडियों में कोरोना टीका लगाया जाएगा। पच्छाद स्वास्थ्य खंड के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारग, सिविल अस्पताल सराहां, सिविल अस्पताल राजगढ़, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हाब्बन और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नैना टिककर में टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
संगड़ाह स्वास्थ्य खंड के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संगड़ाह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरिपुरधार और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौहराधार तथा शिलाई स्वास्थ्य खंड के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नैनीधार और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिलाई में टीकाकरण किया जाएगा। इसको लेकर शनिवार दोपहर 2:30 से 3:00 बजे तक बुकिंग हुई।
पांवटा साहिब में वैक्सीन के लिए स्लॉट खुलने के दो मिनट बाद ही बुक हो गया। नाहन में भी 13 मिनट में सभी स्लॉट बुक हो गए। वैक्सीन लगाने के लिए युवाओं में भारी क्रेज दिख रहा है लेकिन इस बीच कई लोगों को निराशा भी हाथ लग रही है। सीएमओ डॉ. केके पराशर ने कहा कि 14 मई को 23 केंद्रों में टीकाकरण होगा। विभाग ने इसकी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। स्लॉट भी बुक हो गए हैं।