{"_id":"6091842a8ebc3e7c18237b8c","slug":"corona-in-sirmaur-nahan-news-sml3693693142","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: नाहन के बाद सराहां अस्पताल भी हुआ पैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना: नाहन के बाद सराहां अस्पताल भी हुआ पैक
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार इजाफा दर्ज किया जा रहा है। वहीं मरीजों की हालत बिगड़ने से उन्हें अस्पताल भी लाना पड़ रहा है लेकिन प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की तमाम व्यवस्थाएं बौनी साबित हो रही है। जिले में कुछ दिनों तक मरीजों के लिए ऑक्सीजन युक्त बिस्तरों की संख्या 52 थीं। इनमें 20 मेडिकल कॉलेज नाहन और 32 सराहां अस्पताल में थी।
मेडिकल कॉलेज नाहन में दस और बिस्तरे तैयार किए गए। इसमें से सात ऑक्सीजन युक्त हैं। वह भी कम पड़ गए। अब सराहां अस्पताल भी पैक हो गया है। यहां कोविड के करीब 37 मरीज पहुंचे हैं। ऐसे में कुछ को बड़ूसाहिब शिफ्ट करना पड़ा।
सिरमौर जिले में महामारी के इस दौर में स्वास्थ्य सुविधाएं कमजोर साबित हो रही हैं। कहने को तो यहां मेडिकल कॉलेज बनाया गया है लेकिन यहां सुविधाएं जिला अस्पताल के स्तर की भी उपलब्ध नहीं हो पा रही। हालांकि, प्रशासन ने दो निजी अस्पताल और सिविल अस्पताल पांवटा को कोविड मरीजों के इलाज के लिए चिह्नित किया है लेकिन अभी तक इन्हें अधिसूचित नहीं किया गया है। इसके चलते मेडिकल कॉलेज और सराहां कोविड अस्पताल पर दबाव बढ़ रहा है।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज नाहन में 27 और सराहां में 32 बिस्तरों की क्षमता है। यह सभी पैक हो गए हैं। सीएमओ डॉ. केके पराशर ने बताया कि इन दो अस्पतालों के अलावा जिला के अन्य क्षेत्र में भी व्यवस्था की जा रही है। शिलाई में पांच, ददाहू में पांच, राजगढ़ में पांच और संगड़ाह में दो बिस्तरे की व्यवस्था की गई है। यह बिस्तरे ऑक्सीजन युक्त हैं। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसएल कौशिक ने नाहन मेडिकल कॉलेज में सभी 27 बैड पैक होने की पुष्टि की है।
बॉक्स के लिए--
दस जवान पॉजिटिव, सदर थाना किया सील
नाहन (सिरमौर)। सदर थाना के नौ पुलिस कर्मचारी और एक होम गार्ड जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने सदर थाना 48 घंटे के लिए सील कर दिया है। इस दौरान थानों सैनिटाइजेशन का कार्य किया जाएगा। एसपी डॉ. खुशहाल शर्मा ने बताया कि 10 जवानों कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें एक होमगार्ड जवान भी शामिल है। एसपी. ने बताया कि थाना अगले 48 घंटे के लिए बंद किया गया। इस दौरान थाना का कामकाज महिला थाना से चलेगा।
-------------