फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   coron update

नाहन और पांवटा साहिब में बनाए कंटेनमेंट जोन

Sat, 19 Sep 2020 05:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 05:21 PM IST
विज्ञापन
coron update
नाहन (सिरमौर)। कोरोना संक्रमण के मामले आने के बाद जिला दंडाधिकारी डॉ. आरके परूथी ने नाहन और पांवटा साहिब में नए कंटेनमेंट जोन बनाए हैं। नगर परिषद नाहन के अंतर्गत वार्ड नंबर एक ढाबों में चंचल का घर, वार्ड नंबर 3 अमरपुर में एवीएन स्कूल के समीप विक्रम गौतम के घर की ऊपरी मंजिलें, वार्ड नंबर 4 रीठा के पेड़ के समीप राजेश कुमार, वार्ड नंबर 5 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में वेद प्रकाश के घर की पहली मंजिल, वार्ड नंबर 6 एवीएन स्कूल के समीप रमेश के घर की प्रथम और द्वितीय मंजिल, वार्ड नंबर आठ बड़ा चौक नाहन में गजेंद्र अग्रवाल का घर, वार्ड नंबर 9 कुमार गली में अरुण पुत्र लछी राम का घर, छोटा चौक नाहन में राजन गौर के घर की प्रथम मंजिल, वार्ड नंबर 10 ढाबों में नरेंद्र कुमार के घर की धरातल और वार्ड नंबर 10 में ही ओम लाल पुंडीर का घर, वार्ड नंबर 11 कच्चा टैंक के समीप रामपाल धीमान का घर कंटेनमेंट जोन बनाए हैं। ग्राम पंचायत कालाअंब के मोगीनंद में ज्ञान चंद पुत्र लछी राम व ग्राम पंचायत आमवाला-सैनवाला की ग्राम सैनवाला में चेतन पुत्र रणदीप सिंह के घर को कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील कर दिया है। इसके अतिरिक्त वार्ड नंबर 1, 3, 4, 5, 6, 8, 9, 10, 11 और ग्राम पंचायत कालाआंब तथा सैनवाला के शेष क्षेत्र को बफर जोन घोषित किया गया है। नगर परिषद पांवटा साहिब में वार्ड नंबर 4 पंडित गोपाल कॉलोनी बद्रीपुर में राजेंद्र शर्मा, वार्ड नंबर 5 अनाज मंडी मार्ग शमशेरपुर में सुरेंद्र अग्रवाल, वार्ड नेबर 5 में ही शमशेरपुर अश्वनी कौशिक का घर, वार्ड नंबर 7 पुलिस स्टेशन के समीप कांस्टेबल राजकुमार का सरकारी आवास, वार्ड नंबर 9 देवी नगर में नायाब हुसैन का घर तथा वार्ड नंबर 12 एकता कॉलोनी बागरण सड़क पर नरेंद्र शर्मा का घर और फ्रेंड्स कॉलोनी बृज मोहन शर्मा का घर, वार्ड नंबर 13 बद्रीपुर में विनय तिवारी के घर को कंटेनमेंट जोन घोषित सील कर दिया गया है। वार्ड नंबर 4, 5, 7, 9, 12 और 13 के शेष क्षेत्र को बफर जोन घोषित किया गया है। ग्राम पंचायत बद्रीपुर के वार्ड नंबर 6 हिमुडा कॉलोनी में विशाल मनी जोशी, पातलियों के वार्ड नंबर 11 ग्राम पातलियों में प्रियदर्शन पांडे, गौरखुवाला गांव पुरुवाला में तिब्बती कॉलोनी में स्थित मकान प्रेमा दगयाल, धौलाकुंआ के वार्ड नंबर 7 गांव धौलाकुंआ में रामेश्वर चौधरी, माजरा में वार्ड नंबर 6 जगतपुर में जगमोहन सिंह, ग्राम पंचायत चांदनी वार्ड नंबर 5 ग्राम सडियार में मोहन सिंह के घरों को कंटेनमेंट जोन बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed