फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   congress pradarshan in shimla only drama

कांग्रेस नेताओं का अनशन सियासी ड्रामा : मेलाराम शर्मा

Sat, 31 Jan 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
congress pradarshan in shimla only drama
गरीबों के कल्याण से कांग्रेसियों का कोई सरोकार नहीं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ददाहू (सिरमौर)। कांग्रेस सरकार के मंत्रियों और नेताओं की ओर से शिमला के रिज मैदान पर किए गए मात्र दो घंटे के अनशन कार्यक्रम को भाजपा ने रियासी ड्रामा करार दिया है। जिला भाजपा प्रवक्ता मेलाराम शर्मा ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार की ओर से लाया गया नया कानून गरीबों के विकास कार्यों में पारदर्शिता लाने और भ्रष्टाचार को खत्म करने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।


उन्होंने कहा कि विकसित भारत ग्रामीण आजीविका गारंटी (वीबीजीरामजी) के विरोध में सुक्खू सरकार की ओर से किया गया अनशन केवल अपने आकाओं को खुश करने की एक राजनीतिक नौटंकी है। नये कानून में डिजिटलाइजेशन और बायोमेट्रिक हाजिरी के कारण बिचौलियों के भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं बची है। उन्होंने कहा कि गरीबी निवारण के इस नए बिल से भ्रष्टाचार पर पूर्ण विराम लगेगा और पारदर्शिता से विकास तेजी से आगे बढ़ेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed