फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Conduct a baseline survey of mining-affected panchayats: Chauhan

खनन प्रभावित पंचायतों का बेसलाइन सर्वे करें : चौहान

Thu, 16 Jul 2026 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Conduct a baseline survey of mining-affected panchayats: Chauhan
बोले, श्री पांवटा साहिब विकास मंच जीएमएफटी ट्रस्ट सर्व में सहयोग के लिए तैयार
विज्ञापन

खनन प्रभावित क्षेत्रों में सामाजिक एवं आर्थिक विकास सुनिश्चित करें
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हर वर्ष जिला सिरमौर में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) योजना के तहत करोड़ों रुपये की राशि एकत्रित होती है। योजना का उद्देश्य खनन प्रभावित क्षेत्रों का सामाजिक और आर्थिक विकास करना तथा स्थानीय लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाना है।
इसके बावजूद प्रभावित क्षेत्रों की सड़कें, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं की हालत बदतर है। ऐसे में डीएमएफटी योजना के तहत पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र की खनन प्रभावित पंचायतों का बेसलाइन सर्वे कराया जाना चाहिए। श्री पांवटा साहिब विकास मंच के अध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान ने कहा कि पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र की प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से खनन प्रभावित पंचायतों का बेसलाइन सर्वे किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि डीएमएफटी का लाभ वास्तविक रूप से प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंचना चाहिए। इसी उद्देश्य से श्री पांवटा साहिब विकास मंच ने जिला प्रशासन को बेसलाइन सर्वे कराने में पूर्ण सहयोग देने का प्रस्ताव रखा है। संगठन स्थानीय स्तर पर सामाजिक और जनहित के कार्यों से जुड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौहान ने कहा कि मंच प्रत्येक खनन प्रभावित पंचायत में आधारभूत सुविधाओं, सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, पर्यावरणीय प्रभाव, रोजगार, सार्वजनिक परिसंपत्तियों तथा विकास संबंधी आवश्यकताओं का विस्तृत सर्वे कर तथ्यात्मक रिपोर्ट तैयार करने में सक्षम है। उनका दावा है कि सर्वे पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाएगा। सर्वेक्षण के बाद पंचायतवार विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर जिला प्रशासन और डीएमएफटी गवर्निंग काउंसिल को सौंपी जाएगी। श्री पांवटा साहिब विकास मंच के अध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान ने उपायुक्त से खनन प्रभावित पंचायतों का बेसलाइन सर्वे कराने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed