फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Concern expressed over quality in education and shortage of teachers

Sirmour News: शिक्षा में गुणवत्ता और शिक्षकों की कमी पर जताई चिंता

Thu, 28 Nov 2024 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Concern expressed over quality in education and shortage of teachers
हरिपुरधार महाविद्यालय में अभिभावक-शिक्षक संघ की हुई बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संगड़ाह (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय हरिपुरधार में अभिभावक-शिक्षक संघ की महाविद्यालय के प्राचार्य ललित कुमार गुलेरिया के साथ शिष्टाचार बैठक हुई। इसमें शिक्षा में गुणवत्ता और महाविद्यालय में स्टाफ की कमी पर चर्चा की गई।
बैठक में शिक्षकों और अभिभावकों ने शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार कैसे लाया जा सकता है और स्टाफ की कमी को पूरा करने के लिए क्या कदम उठाए जाने चाहिए पर चर्चा की। अभिभावकों ने छात्रों की शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने के लिए महाविद्यालय प्रशासन से अधिक संसाधन और स्टाफ की उपलब्धता की मांग की ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा मिल सके। महाविद्यालय में रसायन विज्ञान, आचार्य एक पद हिंदी, शारीरिक शिक्षा व संगीत विषय के पद रिक्त पड़े हैं। इस पर भी मंथन किया गया।
विज्ञापन

अभिभावक शिक्षक संघ के अध्यक्ष जयपाल राणा और उपाध्यक्ष केवल शर्मा ने बैठक में कहा कि यहां पर रिक्त पदों को सृजित करने के लिए उच्च शिक्षा विभाग और स्थानीय विधायक के माध्यम से मुख्यमंत्री को अवगत करवाया जाएगा। इस अवसर पर लाल सिंह सिंगटा सह सचिव, सुभाष राणा कोषाध्यक्ष, वेद प्रकाश मुख्य सलाहकार के अतिरिक्त महाविद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed