Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Colors of light spread across the markets traders faces beam with joy.

Sirmour News: बाजारों में बिखरे रोशनी के रंग, व्यापारियों के खिले चेहरे

Fri, 06 Nov 2026 08:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर Updated Fri, 06 Nov 2026 08:39 AM IST
विज्ञापन
Colors of light spread across the markets traders faces beam with joy.
नाहन बाजार में दुकानों के बाहर लटकाईं सजावटी लडिय़ां और अन्य सामान। -संवाद
नाहन (सिरमौर)। दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही नाहन के बाजारों में रोशनी के विविध रंग बिखर गए हैं और त्योहारी रौनक से व्यापारियों के चेहरे खिल उठे हैं। शहर के बाजारों में दुकानों पर रंग-बिरंगी लड़ियों, फैंसी लाइटों और आकर्षक शोपीस की भरमार है। घरों, प्रतिष्ठानों और आंगनों को सजाने के लिए लोग अपनी पसंद व बजट के अनुसार जमकर खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

बाजार में इस बार ग्राहकों के लिए सजावटी सामान की विस्तृत रेंज उपलब्ध है। सजावटी लड़ियां 30 से 200 रुपये प्रति जोड़े के दाम पर मिल रही हैं। वहीं, अलग-अलग डिजाइन और साइज की फैंसी लाइटें 50 रुपये से शुरू होकर 1000 रुपये तक बिक रही हैं। इसके अलावा घरों की शोभा बढ़ाने वाले शोपीस और 100 रुपये से शुरू होने वाली पूजन सामग्री व सजावटी चित्रों की भी खासी मांग देखी जा रही है।
विज्ञापन

दुकानदारों ने त्योहार के मद्देनजर अपने प्रतिष्ठानों को पूरी तरह सजा दिया है। ग्राहकों की बढ़ती आवाजाही से स्थानीय कारोबारियों को इस सीजन में बेहतरीन बिक्री की उम्मीद है। व्यापारियों का कहना है कि जैसे-जैसे त्योहार करीब आएगा, खरीदारी में और तेजी आएगी।

नाहन बाजार में दुकानों के बाहर लटकाईं सजावटी लडिय़ां और अन्य सामान। -संवाद

नाहन बाजार में दुकानों के बाहर लटकाईं सजावटी लडिय़ां और अन्य सामान। -संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed