फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   CMO inspected the PSA Oxygen Plant under construction, Goods reached Paonta Sahib from Bangalore, CM Jai Ram Thakur will launch the scheme, 80-bed bovid Ward to be built in Paonta Hospital: Dr. Sanjeev

सीएमओ ने किया निर्माणाधीन पीएसए ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण

Thu, 26 Aug 2021 10:23 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
CMO inspected the PSA Oxygen Plant under construction, Goods reached Paonta Sahib from Bangalore, CM Jai Ram Thakur will launch the scheme, 80-bed bovid Ward to be built in Paonta Hospital: Dr. Sanjeev
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सीएमओ सिरमौर डॉ. संजीव सहगल ने वीरवार को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में तैयार हो रहे पीएसए ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। वीरवार को बंगलूरू से प्लांट का सामान पहुंचा। शुक्रवार से योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा। सीएमओ ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आक्सीजन प्लांट योजना पांवटा का शुभारंभ करेंगे। कोविड-19 की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए पांवटा में 80 बेड का कोविड अस्पताल तैयार किया जा रहा है। बता दें कि जिला सिरमौर में मेडिकल कॉलेज नाहन में पहले ही आक्सीजन प्लांट चल रहा है। अब सरकार व स्वास्थ्य विभाग पांवटा व सराहां में ऑक्सीजन प्लांट लगाने जा रहा है। सीएमओ सिरमौर डॉ. संजीव सहगल ने सिविल अस्पताल पांवटा में निर्माणाधीन पीएसए ऑक्सीजन प्लांट का वीरवार को निरीक्षण किया। सिविल अस्पताल प्रभारी डॉ. अमिताभ जैन से संभावित कोरोना की तीसरी लहर की तैयारियों को उठाए जा रहे कदमों की समीक्षा की। गौरतलब है कि पांवटा सिविल अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट व मैनीफोल्ड सिस्टम का कार्य अंतिम चरण में है। अस्पताल में पीएसए बेस्ट ऑक्सीजन प्लांट 1000 एलपीएम (यानी 1 मिनट में 1000 लीटर) ऑक्सीजन कैपेसिटी का प्लांट बनकर तैयार हो रहा है। बंगलूरू से सामान वीरवार को पहुंच गया है। सीएमओ ने कहा कि सिविल अस्पताल पांवटा में तैयार हो रही योजना का शुभारंभ सीएम जयराम ठाकुर करेंगे। मेडिकल कॉलेज नाहन में पहले ही ऑक्सीजन प्लांट चल रहा है। पांवटा सिविल अस्पताल व सराहां में तैयार हो रहे हैं। मैनीफोल्ड सिस्टम शिलाई अस्पताल, ददाहू व राजगढ़ अस्पताल में लगाया जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed