{"_id":"570e4fa64f1c1b074c4a6ad3","slug":"cmo-checked-the-dadhahu-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ ने किया ददाहू अस्पताल का औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ ने किया ददाहू अस्पताल का औचक निरीक्षण
ब्यूरो,अमर उजाला ददाहू (सिरमौर)।
Updated Wed, 13 Apr 2016 07:24 PM IST
विज्ञापन
पूरे अस्पताल को ही बदलना पड़ेगा : कमिश्नर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ददाहू (सिरमौर)। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय शर्मा ने मंगलवार देर शाम को ददाहू अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान आपातकालीन सेवाओं का जायजा लिया गया। आपातकालीन सेवाओं में ढील बरतने वाले स्टाफ को कड़ी फटकार लगाई गई।
सीएमओ ने कहा कि करीब 25 लाख रुपये लागत से कुछ नए उपकरणों व मशीनों की खरीद की जा चुकी है। इन उपकरणों को रोगियों की सुविधा के लिए शीघ्र ही अस्पताल में स्थापित कर दिया जाएगा। प्रदेश सरकार की ओर से करीब 66 प्रकार की दवाएं सभी वर्ग के रोगियों को अस्पताल से मुफ्त वितरित की जाएंगी। ऐसे में चिकित्सकों की ओर से बाहर बाजार से किसी भी प्रकार की दवा लिखने व मंगवाने पर सख्त कार्रवाई होगी। आपातकालीन स्थिति में भी कोई चिकित्सक बाजार की दवा नहीं लिखेगा जिसमें रोगियों को दवा खरीदने नहीं भटकना पड़ेगा।
विज्ञापन
सीएमओ ने सभी वार्डों व किचन का भी निरीक्षण किया। रोगियों को मिलने वाली सुविधाओं की जांच की गई। रोगियों से बातचीत करके उनका मर्ज भी जाना। ददाहू अस्पताल प्रबंधन व स्टाफ को व्यवस्थाएं चुस्त दुरुस्थ करने का निर्देश भी दिया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर बीएमओ डॉ. एनके भारद्वाज, प्रभारी डॉ. श्याम नेगी, डॉ. योगेश शर्मा, वार्ड सिस्टर इंद्रा चौहान और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
----------------
............